Ambikapur Murder News: पत्नी के प्रेमी से मिली थी धमकी, अब दूसरे राज्य में मिला युवक का शव, मर्डर मिस्ट्री सुलझाने में जुटी पुलिस
Ambikapur Murder News: पत्नी के प्रेमी से मिली थी धमकी, अब दूसरे राज्य में मिला युवक का शव, मर्डर मिस्ट्री सुलझाने में जुटी पुलिस
Ambikapur Murder News/Image Credit: IBC24
- अंबिकापुर के दाबेली संचालक अमन ओझा का शव झारखंड में मिला
- बाइक रामानुजगंज में लावारिस हालत में बरामद हुई
- सोशल मीडिया वीडियो और पुराने विवाद के चलते मामला बना चर्चा का विषय
Ambikapur Crime News: अंबिकापुर मिशन चौक में टुनटुन दाबेली के संचालक अमन ओझा का संदिग्द परिस्थियों में मौत (Ambikapur Crime News) हो गई है। उसका शव झारखंड के रंका के पास अर्धनग्न हालत में बरामद हुआ, जबकि उसकी बाइक रामानुजगंज में लावारिस हालत में मिली है। मृतक अमन तब चर्चा में आया था जब उसने अपनी पत्नी को लेकर 1 -2 माह पूर्व वीडियो जारी कर एक धर्म विशेष के युवक पर पत्नी को भगा ले जाने तथा पत्नी के कथित प्रेमी पर हत्या (Ambikapur Crime News) की धमकी दिए जाने का आरोप भी लगाया था। मामला कोतवाली पुलिस तक भी पहुंचा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
हत्या की आशंका
इसी बीच उसका शव रंका में मिला है। पुलिस (Ambikapur Crime News) अब मामले की जांच में जुट गई है। प्रथमदृष्ट्या मृतक की हत्या कर उसका शव फेके जाने की आशंका है। बताया जा रहा है कि कुछ समय से उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नही थी। मृतक अमन ओझा मिशन चौक पर ही विशाल मेगा मार्ट के पास दाबेली की दुकान चलाता था। करीब 1 से डेढ़ माह पहले उसने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर एक धर्म विशेष के युवक पर आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी को भगाकर ले गया है।
पत्नी के प्रेमी से मिली थी धमकी
वहीं पत्नी द्वारा उसे धमकी दी जाती है कि उसका ओपन वीडियो वायरल (Ambikapur Crime News) कर उसे बदनाम कर देगा। अमन ने यह भी कहा था कि पत्नी के प्रेमी द्वारा उसकी हत्या करने की धमकी भी दी जा रही है। उसने शहर के हिंदू संगठनों से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की थी यह मामला उस दौरान काफी चर्चा में था। मामला कोतवाली पुलिस तक भी पहुंचा था लेकिन अमन ने एक दुसरा वीडियो सोसल मीडिया में डाला जिसने उसने सबकुछ ठीक और पत्नी के कही नही भागने की बात कही थी। पत्नी के लौट आने की वजह से मामला शांत हो गया। अब अमन झारखंड कैसे पहुचा और उसकी मौत कैसे हुई इसकी तफ्तीश पुलिस कर रही है।
ये भी पढ़ें :
- Raipur Firing Video: राजधानी में खुलेआम शादी समारोह में फायरिंग, इस BJP नेत्री ने चलाई गोली, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
- Gwalior Murder News: इस बात से इनकार करना पड़ा भारी, आधा दर्जन बदमाशों ने मिलकर युवक को दी दर्दनाक मौत, इलाके में फैली सनसनी
- D Sudhakar Death News: 66 साल की उम्र में इस कैबिनेट मंत्री का निधन, फेफड़ों के संक्रमण ने ली जान, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर
- Raipur Tonhi Case: टोनही के शक में दंपति की जान लेने की कोशिश! चाकू की नोंक पर करवाया ऐसा काम, राजधानी के इस इलाके में वारदात से हड़कंप
- RR vs GT Today Match Highlight: राजस्थान रॉयल्स की गुजरात के खिलाफ शर्मनाक हार.. फिर खामोश रहा सूर्यवंशी का बल्ला, जानें कितने रनों से GT ने पछाड़ा
- Vande Bharat: ED की कार्रवाई.. सियासी पारा हाई! मान के मंत्री की गिरफ्तारी, पंजाब में तनाव भारी, क्या जांच की आंच कुछ और बड़े चेहरों तक भी पहुंचेगी?
- Guna Cow Death Case: दो पेड़ों के बीच लटका मिला गौ माता का शव, देखकर कांप उठे ग्रामीण, इस जगह से सामने आई दहला देने वाली वारदात

Facebook


