BJP candidates Second list: मुंबई नॉर्थ से चुनाव लड़ेंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, देखें भाजपा की दूसरी लिस्ट में और किन मंत्रियों को मिला मौका

Ads

BJP candidates Second list: मुंबई नॉर्थ से चुनाव लड़ेंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, देखें भाजपा की दूसरी लिस्ट में और किन मंत्रियों को मिला मौका

  •  
  • Publish Date - March 13, 2024 / 07:49 PM IST,
    Updated On - March 13, 2024 / 07:49 PM IST

नई दिल्ली: BJP candidates Second list लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अब सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने उम्मीदवारों को लिस्ट जारी कर रही है। इसी बीच बीजेपी ने आज अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 72 नामों का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट में कई बड़े नेताओं को शामिल किया गया है।

Read More: UCC implemented in Uttarakhand: यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई नॉर्थ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को कर्नाटक के धारवाड़ से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से चुनावी मैदान में उतारा गया है। इतना ही नहीं हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल को करनाल से टिकट दिया गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र के नागपुर से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

Read More: BJP Candidate 2nd List : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, यहां देखें किसे कहां से मिला टिकट 

आपको बता दें कि इससे पहले बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। जिसमें 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। पहली लिस्ट में 34 मंत्रियों के नामों का ऐलान किया था और 28 महिलाओं को मौका दिया गया था। पहली लिस्ट में 18 एसटी, 27 एससी, 57 ओबीसी को चुनावी मैदान में उतारा गया। दूसरी लिस्ट मिलाकर अब तक भाजपा ने 267 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।

IBC24 का लोकसभा चुनाव सर्वे: देश में किसकी बनेगी सरकार ? प्रधानमंत्री के तौर पर कौन है आपकी पहली पसंद ? क्लिक करके जवाब दें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें