PM Modi On Indore Fire Incident: इंदौर अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर पीएम मोदी ने जताया दुख, पीड़ितों को सहायता राशि देने का किया ऐलान

Indore Fire Incident: इंदौर में एक घर में भीषण आग लगने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है।

Modified Date: March 18, 2026 / 04:19 pm IST
Published Date: March 18, 2026 4:19 pm IST

PM Modi On Indore Fire Incident: इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर से दिल दहला देने वाली अग्निकांड की घटना सामने आई है, जहां एक घर में भीषण आग लगने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस हादसे में मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं तनय (8 वर्ष), राशि (10 वर्ष) और छोटू (22 वर्ष)। इसके अलावा (PM Modi On Indore Fire Incident) घर के मालिक मनोज पुगलिया (65 वर्ष) और उनके साले विजय सेठिया (65 वर्ष) की भी मौत हो गई। वहीं तीन महिलाओं बहू सिमरन, सुमन और टीनू की भी इस हादसे में जान चली गई।

पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का भी किया ऐलान

वहीं इस घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि, ‘मध्य प्रदेश के इंदौर में आग लगने की घटना में हुई जान-माल की हानि से गहरा दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। (PM Modi On Indore Fire Incident) PMNRF की तरफ से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।’

शॉर्ट सर्किट से भड़की आग में 8 की मौत (Indore house fire news)

Indore Fire News: बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में कई गैस सिलेंडर रखे हुए थे। पुलिस ने मौके से कुल 8 सिलेंडर बाहर निकाले हैं, जिनमें से दो सिलेंडर में ब्लास्ट होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, हाल ही में घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के चलते अतिरिक्त सिलेंडर रखे गए थे।(PM Modi On Indore Fire Incident) प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। बताया जा रहा है कि घर के बाहर इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज हो रहा था और उसी के चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ। आग तेजी से गैलरी तक पहुंची, जहां सिलेंडर और केमिकल ड्रम रखे थे। इसके बाद लगातार धमाके हुए और देखते ही देखते तीन मंजिला मकान आग की चपेट में आ गया।

CM डॉ. मोहन यादव ने जताया गहरा शोक (Madhya Pradesh fire tragedy)

Indore Fire Incident: हादसे के दौरान एक बड़ी समस्या यह भी रही कि घर के इलेक्ट्रॉनिक गेट बिजली सप्लाई बंद होने के कारण लॉक हो गए थे। इससे अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। पुलिस और राहत टीम को दरवाजे तोड़कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा। गौरतलब है कि मृतक विजय सेठिया इंदौर में कैंसर का इलाज कराने के लिए बिहार से आए थे। (PM Modi On Indore Fire Incident) इस दर्दनाक हादसे पर CM डॉ. मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है और दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.