CG Govt Office News: ड्यूटी टाइम में दफ्तर से गायब अधिकारी! औचक निरीक्षण में खुली पोल, अब इन 54 अफसरों की नौकरी पर संकट

CG Govt Office News: ड्यूटी टाइम में दफ्तर से गायब अधिकारी! औचक निरीक्षण में खुली पोल, अब इन 54 अफसरों की नौकरी पर संकट

CG Govt Office News: ड्यूटी टाइम में दफ्तर से गायब अधिकारी! औचक निरीक्षण में खुली पोल, अब इन 54 अफसरों की नौकरी पर संकट

CG Govt Office News/Image Source: Symbolic

Modified Date: March 18, 2026 / 02:28 pm IST
Published Date: March 18, 2026 2:26 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शिक्षा विभाग में बड़ा खुलासा
  • 54 अधिकारी ड्यूटी से गायब
  • एक्शन मोड में अफसर

जगदलपुर: CG Govt Office News:  छत्तीसगढ़ के बस्तर में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है जहां जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी ही अपने दफ्तरों से गायब मिले। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने तुरंत सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

DEO से लेकर BEO तक 54 लोग नदारद (Jagdalpur education news)

CG Govt Office News:  जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक एच.आर. सोम और उप संचालक सी.एस. ध्रुव ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय की स्थिति चौंकाने वाली रही। यहां डीईओ बलिराम बघेल सहित 29 अधिकारी और कर्मचारी अपनी ड्यूटी के समय कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। इतना ही नहीं, खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय की हालत भी अलग नहीं थी। यहां बीईओ अनिल दास समेत 25 कर्मचारी भी मौके पर मौजूद नहीं मिले। यानी कुल मिलाकर 54 अधिकारी-कर्मचारी ड्यूटी टाइम में ही अपने कार्यस्थल से नदारद थे।

CG Govt Office News:  इस लापरवाही पर संयुक्त संचालक और उप संचालक ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर ही सभी अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला, तो उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी दफ्तरों में इस तरह की लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।