PM Modi on Election Result: ‘कांग्रेस परजीवी पार्टी, अपने ही सहयोगियों की नाव डुबो देती है’.. हरियाणा के नतीजों के बाद PM मोदी का तीखा प्रहार
PM Modi’s attack on Congress after Haryana victory पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस ऐसी परजीवी पार्टी है जो अपने सहयोगियों को ही निगल जाती है।

PM Modi's attack on Congress after Haryana victory
PM Modi's attack on Congress after Haryana victory: नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। इससे पहले विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर सभी सर्वे और पोल्स में कांग्रेस के जीत के दावे किये गए थे। लेकिन यह सभी दावे गलत साबित हुए। भाजपा ने यहाँ बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए 48 सीटें हासिल की जबकि कांग्रेस के खाते में 34 और अन्य दलों को महज पांच सीटें ही हासिल हुई।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "जहां-जहां बीजेपी की सरकार बनती है वहां की जनता बीजेपी को लंबे समय तक समर्थन देती है और दूसरी तरफ कांग्रेस की हालत कैसी है..कांग्रेस कब दोबारा शासन में आई थी? करीब 13 साल पहले 2011 में असम में उनकी सरकार दोबारा वापस आई थी, उसके बाद जितने… pic.twitter.com/MMANn6eFKU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2024
नतीजों से तस्वीर साफ़ होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिल्ली स्थित भाजपा के दफ्तर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जय श्री राम के नारे लगाए गए और उनपर फूलों की भी बारिश की गई। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह मौजूद थे। अपने उद्बोधन में पीएम मोदी ने कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने हरियाणा की जीत को विकास, लोकतंत्र और जन आशाओं की जीत बताया।
PM Modi's attack on Congress after Haryana victory पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस ऐसी परजीवी पार्टी है जो अपने सहयोगियों को ही निगल जाती है। कांग्रेस एक ऐसा देश बनाना चाहती है, जहां लोग अपनी ही विरासत से नफरत करते हों। जिस चीज पर देशवासी गर्व करते हैं, उसे धूमिल करना चाहते हैं। चुनाव आयोग हो, देश की सेना हो, न्यायपालिका हो । कांग्रेस हर संस्था पर दाग लगाना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, " कांग्रेस, भारत के समाज को कमजोर करके, भारत में अराजकता फैलाकर देश को कमजोर करना चाहती है इसलिए वो अलग-अलग वर्गों को भड़का रहे हैं, लगातार आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं। देश ने देखा कि कैसे किसानों को भड़काने का प्रयास हुआ, लेकिन हरियाणा के किसानों ने उन्हें करारा जवाब दिया कि वो देश के साथ हैं, भाजपा के साथ हैं।
उन्होंने आगे कहा, "जहां-जहां बीजेपी की सरकार बनती है वहां की जनता बीजेपी को लंबे समय तक समर्थन देती है और दूसरी तरफ कांग्रेस की हालत कैसी है। कांग्रेस कब दोबारा शासन में आई थी? करीब 13 साल पहले 2011 में असम में उनकी सरकार दोबारा वापस आई थी, उसके बाद जितने चुनाव हुए उसमें जनता ने कांग्रेस को दोबारा मौका नहीं दिया। कांग्रेस को एक बार सत्ता से निकाल दिया तो दोबारा कांग्रेस वापस नहीं आई। देश के ज्यादातर राज्य के लोगों ने कांग्रेस के लिए प्रवेश निषेध का बॉर्ड लगा दिया है। सरकार में न रहने पर कांग्रेस की हालत जल बिन मछली जैसी हो जाती है।"
https://www.youtube.com/live/NmEffsVr6oc?si=ZnF9OVo1AG5gkNVE
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: PM Modi's attack on Congress after Haryana victory
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: एक और गोल्ड मेडल पक्का!.. श्रीलंका को रौंदकर एशियन गेम्स क्रिकेट के फ़ाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 8:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am