BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement
Live Updates

Today News and Live Updates 26 October 2024 : आयुष विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में शामिल हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 33 विधार्थियों को सौंपा गोल्ड मेडल

Today News and Live Updates 26 October 2024 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आयुष विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में शामिल हुई।

Deepak SahuUpdated on 26 Oct 2024 | 7:30 pm
Today News and Live Updates 26 October 2024

रायपुर :Today News and Live Updates 26 October 2024 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय में आयोजित तृतीय दीक्षांत समारोह में शामिल हुई। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल कार्यक्रम में उपस्थित रहे। राष्ट्रपति मुर्मू ने थों 33 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल सौंपा और 6 विद्यार्थियों को सुपर स्पेशलिस्ट (M.C.H.) की उपाधि सौंपी।

Today News and Live Updates 26 October 2024 : बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, "मैंने सभी डीसी(डिप्टी कमिश्नर) को निर्देश दिया है कि जहां कहीं भी बाढ़ के कारण मौतें हुई हैं, वहां तुरंत मुआवजा प्रदान करें, सर्वेक्षण पूरा करें और एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट भेजें..."

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज छत्तीसगढ़ दौरे का दूसरा दिन है। द्रौपदी मुर्मू नया रायपुर स्थित सीएम हाउस पहुंची। नए मुख्यमंत्री निवास में दोपहर का भोजन करेंगी। आदिवासी नृत्य से राष्ट्रपति का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री निवास पर विधायक और मंत्री भी पहुंचे।

इजराइल का ईरान के 20 ठिकानों पर हमला: Today News and Live Updates 26 October 2024 इजराइल ने ईरान के हमलों के जवाब में 25 दिन बाद पलटवार किया है। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक इजराइल ने ईरान पर शनिवार सुबह कई हवाई हमले किए हैं। ईरानी मीडिया के मुताबिक इजराइल का हमला अभी भी जारी है। इजराइल ने सीरिया पर भी हवाई हमले किए हैं। हमले के बाद इजराइल, ईरान और इराक ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान और करज में हमला किया है। फॉक्स न्यूज ने बताया कि इजराइल ने ईरान पर हवाई हमले करने से कुछ समय पहले ही व्हाइट हाउस को इसकी सूचना दे दी थी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौराः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। आज वे भिलाई दौरे पर रहेंगी। इससे पहले सुबह रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। शुक्रवार को राष्ट्रपति रायपुर में AIIMS और NIT के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं थीं। दौरे के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महतारी वंदन योजना की 9वीं किस्त भी जारी की। 70 लाख महिलाओं के खाते में 651 करोड़ 37 लाख रुपए का भुगतान किया गया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से भी चर्चा की।

लेडी डॉन अन्नू धनखड़ यूपी से गिरफ्तारः दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजौरी गार्डन फूड आउटलेट हत्याकांड में फरार युवती को गुरुवार को लखीमपुर खीरी से गिरफ्तार कर लिया। हिमांशु भाऊ गिरोह की सदस्य युवती अन्नू धनकड़ नेपाल जाने की फिराक में थी। इस हत्याकांड में स्पेशल सेल ने एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया है जबकि दो शूटर की मुठभेड़ में मौत हो चुकी है। लेडी डॉन को यूपी के लखीमपुर-खीरी जिले से भारत-नेपास सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया है। वह अमेरिका जाने की योजना बना रही थी।

भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टेस्टः Today News and Live Updates 26 October 2024 भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल शनिवार को सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। शुक्रवार को मुकाबले के दूसरे दिन न्यूजीलैंड की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई। स्टंप्स तक टीम ने 5 विकेट खोकर 198 रन बनाए। अब कीवियों की कुल बढ़त 301 रन की हो गई है। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के लिए टॉम लैथम 86, विल यंग 23, डेरिल मिचेल 18, डेवोन कॉन्वे 17 और रचिन रवींद्र 9 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से अब तक वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट लिए। रविचंद्रन अश्विन को 1 विकेट मिला। सुंदर ने पहली पारी में भी 7 विकेट लिए थे। भारतीय टीम की पहली पारी 156 रन पर सिमट गई थी। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 259 रन बनाए थे। गुरुवार को टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 259 रन बनाए थे। टीम इंडिया सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है।

मौसम का हालः दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के बीच तापमान चढ़ा हुआ है। दिन के वक्त गर्मी का अहसास बरकरार है। वहीं सुबह और रात में भी ठंड नदारद है। दरअसल ओडिशा तट पर आए दाना साइक्लोन की वजह से हवा का पैटर्न नियंत्रित हो रहा है। तूफान की वजह से 27 और 28 अक्टूबर तक हवाओं में गर्मी बनी रह सकती है। इसके बाद एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस 28 से 30 अक्टूबर के बीच उत्तरी पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर पहुंचेगा। यह सिस्टम दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में तापमान को बढ़ने से रोकेगा। इस सिस्टम के कारण दिल्ली में मध्यम तेज उत्तर पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं। 30 और 31 अक्टूबर के बीच तापमान में हल्की गिरावट जरूर आ सकती है। लेकिन इससे ठंड का असर महसूस नहीं होगा। ठंड के लिए दिवाली बीतने का इंतजार करना पड़ेगा।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

26 Oct 2024 | 7:29 pm

छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है देश की राष्ट्रपति दो दिन के प्रवास पर पहुंची

छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है देश की राष्ट्रपति दो दिन के प्रवास पर पहुंची…..Cm

2 दिन में चार यूनिवर्सिटी के मेघावी छात्रों को राष्ट्रपति ने पदक दिए, छात्रों को उनका आशीर्वाद मिला….

मुक्तांगन में राष्ट्रपति महोदय ने आदिवासी संस्कृति को करीब से देखा…

दो दिन का काफी सफल प्रवास रहा….

26 Oct 2024 | 7:10 pm

बिल्डर की दबंगई, घर में घुस कर की मारपीट

मनेन्द्रगढ़-
बिल्डर की दबंगई, घर में घुस कर की मारपीट
बिजली विभाग में ठेकेदार के साथ मारपीट
CCTV में कैद हुई घटना
JCB से घर की बाउंड्री को तोड़ा
बिल्डर के परिवार पर मारपीट करने का आरोप
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के VIP कॉलोनी का मामला

26 Oct 2024 | 6:44 pm

हमारी सरकार की प्राथमिकता यह है कि गांव में बैठे हुए लोगों के हाथ में पैसे आए: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “…हमारी सरकार की प्राथमिकता यह है कि गांव में बैठे हुए लोगों के हाथ में पैसे आए, गांव के लोग स्वस्थ रहें, युवाओं को रोजगार मिले और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को कैसे मजबूत किया जाए, इस दृष्टि से हमारी सरकार कार्य कर रही है…आने वाले बजट में हम अमूलचूल परिवर्तन करने जा रहे हैं…”

 

 

26 Oct 2024 | 6:42 pm

छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 2 दिन का प्रवास प्रदेश में था

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 2 दिन का प्रवास प्रदेश में था और इन दो दिनों के दौरान उन्होंने 4 यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में भाग लिया…”

 

 

26 Oct 2024 | 6:33 pm

बीजेपी ने संगठन चुनाव के लिए की घोषणा

भोपाल…..
बीजेपी ने संगठन चुनाव के लिए की घोषणा…
जिला चुनाव अधिकारी,सह चुनाव अधिकारी किए घोषित….
जिलों में एक जिला चुनाव अधिकारी और दो सह चुनाव अधिकारी नियुक्त…
सभी संगठनातम्क 60 जिलों में संगठन चुनाव कराएंगे चुनाव अधिकारी….

26 Oct 2024 | 6:18 pm

रेलवे स्टेशन के बाहर युवक की हत्या

जबलपुर- रेलवे स्टेशन के बाहर युवक की हत्या

प्लेटफॉर्म नम्बर 6 के बाहर चाकू मार कर हत्या

राजस्थान से लौटकर अपने घर UP जाने के लिए जबलपुर पहुंचा था युवक

2 बाईक में आए 4 बदमाशों ने अंजाम दी वारदात

लूट के इरादे से हत्या की आशंका।

26 Oct 2024 | 6:12 pm

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे पर FIR दर्ज

श्योपुर-
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे पर FIR दर्ज
पूर्व CM दिग्विजय सिंह पर भी दर्ज हुई FIR
तीनों नेताओं पर विजयपुर थाने में दर्ज हुई FIR
BJP प्रत्याशी रामनिवास रावत का 6 महीने पुराना वीडियो किया था वायरल
तीनों नेताओं ने X पर रावत का वीडियो किया था वायरल

26 Oct 2024 | 6:12 pm

हमें अपने राष्ट्रीय हितों को आगे रखने में संकोच नहीं करना चाहिए: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर

पुणे: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, “दुनिया भारत आ रही है क्योंकि भारत में अवसर हैं…हमें अपने राष्ट्रीय हितों को आगे रखने में संकोच नहीं करना चाहिए…कितने देशों में यूक्रेन और रूस जाकर राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करने की क्षमता है?…दुनिया को भारत से अपेक्षाएं हैं…किसी को तो कुछ करना ही होगा, आखिर युद्ध कब तक चलता रहेगा…दुनिया ने कभी इतना अद्भुत G20 नहीं देखा होगा (जिसकी मेजबानी भारत ने की) और दुनिया इसे याद रखेगी…”

 

 

26 Oct 2024 | 6:10 pm

बूथ मैनेजमेंट को लेकर कांग्रेस की रणनीति तय

बूथ मैनेजमेंट को लेकर कांग्रेस की रणनीति तय

पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने दी जानकारी

विधायक पूर्व विधायक समेत तमाम बड़े नेता उतरेंगे

आकाश को जितने पूरी ताकत झोंक रहे

एक एक बूथ पर बड़े नेताओं का होगा प्रबंधन

26 Oct 2024 | 5:43 pm

सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला

ईरान
सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला
हमले में 10 की मौत

26 Oct 2024 | 5:37 pm

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडोर मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडोर मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया।

#WATCH गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडोर मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया। pic.twitter.com/gqKchDgLqM

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 26, 2024

y4l3l”>

26 Oct 2024 | 5:37 pm

भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 22 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 22 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।

26 Oct 2024 | 5:28 pm

दुर्ग – शहर में फिर हुई चाकूबाजी

दुर्ग:-
शहर में फिर हुई चाकूबाजी
आरोपी ने दो लोगों पर किया हमला
हमले में 1 युवक की मौत,1घायल
मृतक था निगरानीशुदा बदमाश
घायल को अस्पताल में कराया भर्ती
मृतक की एक दिन पहले हुई थी शादी
मोहन नगर थाना का मामला

26 Oct 2024 | 5:28 pm

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने न्याय विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों पर की समीक्षा बैठक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में न्याय विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों पर समीक्षा बैठक की।

26 Oct 2024 | 5:20 pm

बलरामपुर : कृषि मंत्री रामविचार नेताम पहुंचे बलरामपुर, आनंद भवन में IG,SP के साथ कर रहे मीटिंग

बलरामपुर
कृषि मंत्री रामविचार नेताम पहुंचे बलरामपुर
आनंद भवन में IG,SP के साथ कर रहे मीटिंग
कोतवाली थाना में युवक का मौत पर गरमाया है मामला

26 Oct 2024 | 5:19 pm

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भोपाल से चित्रकूट के लिए हुए रवाना

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भोपाल से चित्रकूट के लिए हुए रवाना…. चित्रकूट में अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव में होंगे शामिल

26 Oct 2024 | 5:03 pm

ग्वालियर : पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद

ग्वालियर
दो पक्षों में विवाद,
पुरानी रंजिश को लेकर विवाद,
रास्ता रोकर दो युवकों ने एक युवक के साथ की मारपीट,
मारपीट के बाद मारी गोली,
युवक गंभीर घायल ग्वालियर रेफर,
साखनी करियावटी के बीच पार्वती नदी पुल की घटना,
ग्राम सुनारी से अपना क्लिनिक का सामान लेकर आ रहे युवक के साथ हुई घटना
भितरवार थाना पुलिस ने दो युवकों पर किया मामला दर्ज,
हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, जांच में जूटी पुलिस।

26 Oct 2024 | 4:55 pm

भिलाई कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में 2 लोग घायल

भिलाई
कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
हादसे में 2 लोग घायल,गंभीर
घायलों को अस्पताल को कराया भर्ती
भिलाई नगर थाना क्षेत्र का मामला

26 Oct 2024 | 4:49 pm

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

26 Oct 2024 | 4:31 pm

जबलपुर- ग्रीन पटाखों में भी फर्जीवाड़ा

जबलपुर- ग्रीन पटाखों में भी फर्जीवाड़ा !

कैमिकल युक्त पटाखों पर ग्रीन पटाखों का फर्जी लेवल लगाकर बेचने का मामला

NGT के आदेश पर जबलपुर कलेक्टर ने बनाई नयी जांच टीम

पटाखा दुकानों में स्टॉक की जांच करेगी टीम

NGT ने सभी कलेक्टर्स को दिए हैं ग्रीन पटाखों में फर्जीवाड़े पर कार्यवाई के आदेश।

26 Oct 2024 | 4:22 pm

ग्वालियर- एमिटी कॉलेज में छात्रा के साथ रेप

ग्वालियर- एमिटी कॉलेज में छात्रा के साथ रेप
कॉलेज की पार्किंग में छात्र पर रेप का आरोप
छात्र जयसिंह और उसके दोस्त छात्रा पर आरोप
पुलिस ने दोनों के खिलाफ किया मामला दर्ज
महाराजपुरा थाना क्षेत्र की घटना

26 Oct 2024 | 4:08 pm

दिल्ली : झारखंड में भाजपा ने रविंद्र राय को बनाया कार्यकारी अध्यक्ष

दिल्ली

– झारखंड में भाजपा ने रविंद्र राय को बनाया कार्यकारी अध्यक्ष
– महासचिव अरुण सिंह ने जारी किया आदेश
– येन चुनाव के समय बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष

26 Oct 2024 | 4:08 pm

दिल्ली : भाजपा ने जारी की झारखंड के स्टार प्रचारकों की सूची

दिल्ली

– भाजपा ने जारी की झारखंड के स्टार प्रचारकों की सूची
– सीएम विष्णुदेव साय और मोहन यादव समेत 40 लोग शामिल
– शिवराज सिंह चौहान का नाम भी शामिल
——–
1. नरेंद्र मोदी
2. जे.पी.नड्डा
3. राजनाथ सिंह
4. अमित शाह
5. नितिन गड़करी
6. शिवराज सिंह चौहान
7. हिमंत बिस्वा सरमा
8. बाबूलाल मरांडी
9. अमर कुमार बाउरी
10. लक्ष्मीकांत बाजपेयी
11. रवीन्द्र कुमार राय
12. धर्मेन्द्र प्रधान
13. योगी आदित्यनाथ
14. डॉ. मोहन यादव
15. स्मृति ईरानी
16. नायब सिंह सैनी
17. मोहन चरण मांझी
18. विष्णु देव साई
19. अर्जुन मुंडा
20. नित्यानंद राय
21. केशव प्रसाद मौर्य
22. सम्राट चौधरी
23. अन्नपूर्णा देवी
24. संजय सेठ
25. नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी
26. कर्मवीर सिंह
27. चंपई सोरेन
28. करिया मुंडा
29. दीपक प्रकाश
30. विद्युत बरन महतो
31. निशिकांत दुबे
32. ढुल्लू महतो
33. सुवेन्दु अधिकारी
34. आदित्य साहू
35. डॉ. प्रदीप वर्मा
36. बालमुकुन्द सहाय
37. . सीता सोरेन
38. रामचन्द्र चन्द्रवंशी
39. मनोज सिंह
40. घूरन राम

26 Oct 2024 | 4:00 pm

कांग्रेस सरकार में नक्सलवाद फला फूला : शिवरतन शर्मा

फेक एनकांउटर ना हो, दीपक बैज के बयान पर भाजपा का पलटवार

सीनियर नेता शिव रतन शर्मा बोले,

2018 तक नक्सली पूरे छत्तीसगढ़ में बैक फुट पर थे,

कांग्रेस सरकार में नक्सलवाद फला फूला

हमने 2026 तक खत्म करने का निर्णय लिया है,

10 महीने के अंदर 200 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं

400 से ज्यादा नक्सली सरेंडर किया है

400 से ज्यादा पकड़े गए हैं

जो मारे गए हैं वह इनामी नक्सली थे

उसको अगर फेक एनकांउटर बताते हैं तो प्रमाणित करें

कोर्ट का दरवाजा खुला है

जनता के सामने आकर बताएं कौन सा एनकाउंटर फेक था

26 Oct 2024 | 3:59 pm

भूपेश बघेल सरकार में हर रोज ऐसी घटना होती थी : शिवरतन शर्मा

ब्रेकिंग

दीपक बैज के बलरामपुर दौरे पर भाजपा का पलटवार,

शिवरतन शर्मा ने बयान पर साधा निशाना,

5 वर्ष कांग्रेस की सरकार रही,

उसे दौरान जेल में,पुलिस कस्टडी में कितनी मौत हुई

उन मौत में तत्कालीन सरकार ने क्या कार्रवाई की, यह बताये

भूपेश बघेल सरकार में हर रोज ऐसी घटना होती थी,

आज ऐसी घटना घटती है तो ठोस कार्रवाई होती है

आज ही एक टिआई और आरक्षक को निलंबित किया गया

15 साल बाद जनता ने अवसर तो दिया था

क्यों नहीं संभाल पाई, क्यों जनता ने रिजेक्ट कर दिया

26 Oct 2024 | 3:52 pm

रायपुर के महादेव इलाके के एक घर में महिला की मिली संदिग्ध लाश

रायपुर के महादेव इलाके के एक घर में महिला की मिली संदिग्ध लाश…मृतका के शरीर पर चोट के है निशान…मृतका की सुखवंतिन बाई के रूप में हुई पहचान….वारदात के बाद से मृतका का पति है गायब…. पीएम के बाद मौत का होगा खुलासा…पुलिस और FSL की टीमें मौके पर….डीडी नगर थाना इलाके का मामला…

26 Oct 2024 | 3:43 pm

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची आयुष विश्वविद्यालय

पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एवं आयुष विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह….

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची आयुष विश्वविद्यालय….

आयुष विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत…

UG और PG के 25 छात्रों को कुल 33 गोल्ड मेडल प्रदान करेंगी राष्ट्रपति….

26 Oct 2024 | 3:27 pm

29 अक्टूबर को प्रदेश को मिलेंगे 3 नए मेडिकल कॉलेज

भोपाल
29 अक्टूबर को मिलेंगे प्रदेश को 3 नए मेडिकल कॉलेज
मंदसौर,नीमच और सिवनी मेडिकल कॉलेज
पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल लोकार्पण
सिवनी में रहेंगे राज्यपाल मंगू भाई पटेल,मंदसौर में रहेंगे सीएम डॉ मोहन यादव
कुछ नर्सिंग कॉलेजों की भी मिलेगी सौगात
सीएम डॉ मोहन यादव का बयान
संगठन सिस्टम के हिसाब से हो रहे हैं चुनाव
बीजेपी में सरकार और संगठन का बेहतर तालमेल है
सरकार के काम संगठन से जुड़े लोग भी करेंगे
सरकार के सदस्य भी संगठन का काम करेंगे
गोवर्धन पूजा के दिन रहेगी सरकारी छुट्टी
सरकार ऐसे त्यौहार धूमधाम से मनाएगी

26 Oct 2024 | 3:17 pm

MLA की टिप्पणी से नाराज मसीही समाज का विरोध प्रदर्शन

पत्थलगांव
MLA की टिप्पणी से नाराज मसीही समाज का विरोध प्रदर्शन
MLA रायमुनि भगत ने की थी टिप्पणी
मसीही समाज ने विरोध में निकाली पदयात्रा
पदयात्रा निकालकर जा रहे थे सीएम हाउस बगिया
पदयात्रा को प्रशासन ने जशपुर की लोरो घाटी में रोका
प्रशासन ने राजस्व अधिकारी को पदयात्रियों का ज्ञापन लेने भेजा

26 Oct 2024 | 3:07 pm

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को उनके कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर बधाई दी

दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को उनके कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर बधाई दी।

Image

26 Oct 2024 | 3:03 pm

ससुर की जासूसी करने बुर्का पहनकर पहुंचा दामाद

भोपाल

राजधानी भोपाल के अमराई में अनोखा मामला

ससुर की जासूसी करने दामाद बुर्का पहनकर पहुंचा

अपने तीन साथियों के साथ पहुंचा जासूसी करने

घर वालों ने जूते देख की दामाद की पहचान

तीनों की बुर्का उतारकर की जमकर पिटाई

बागसेवनियां थाना क्षेत्र का मामला

26 Oct 2024 | 2:58 pm

आने वाले उपचुनाव में सिर्फ करहल में नहीं सभी सीटों पर हमारी जीत होगी: सांसद डिंपल यादव

मैनपुरी: समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा, “मैं समझती हूं कि जो समाजवादी पार्टी की विचारधारा है और जो सभी समाज को लेकर चलने की बात हो रही है, ये(भाजपा) लोग बात तो करेंगे लेकिन कोई काम नहीं करेंगे। ये(भाजपा) जाति जनगणना नहीं कराएंगे जिसकी लगातार मांग रही है, मेरा मानना है कि आने वाले उपचुनाव में सिर्फ करहल में नहीं सभी सीटों पर हमारी जीत होगी…”

26 Oct 2024 | 2:53 pm

ईसाई समाज का विरोध प्रदर्शन में निकली पदयात्रा

पत्थलगांव-
ईसाई समाज का विरोध प्रदर्शन में निकली पदयात्रा
पदयात्रा को प्रशासन ने जशपुर की लोरो घाटी में रोका
प्रशासन ने राजस्व अधिकारी को पदयात्रियों का ज्ञापन लेने भेजा
आस्ता से बगीया CM कैम्प कार्यालय के लिए निकली है पदयात्रा
3 दिवसीय पदयात्रा कर रविवार को सौंपा जाना था ज्ञापन

26 Oct 2024 | 2:37 pm

लड़की को आरोपी सादिक ने टुकड़े टुकड़े और धर्म परिवर्तन करने की दी धमकी

इंदौर : लड़की को आरोपी सादिक ने टुकड़े टुकड़े और धर्म परिवर्तन करने की दी धमकी

शादी का झांसा देकर लड़की का करता रहा शारीरिक शोषण

2018 में कॉल सेंटर में नौकरी के दौरान दोनों की हुई थी मुलाकात

पहली बार 2019 में बनाया था जबरदस्ती शारीरिक संबंध

लड़की से कहा मुझसे शादी करना है तो अपनाना पड़ेगा मुस्लिम धर्म

शादी के नाम सुनते ही सादिक हिंदू लड़की के साथ करने लगा मारपीट

कहा अगर यह बात किसी को बताई तो तेरे कर दूंगा टुकड़े-टुकड़े

लसुड़िया थाने में दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज

दिल्ली से आरोपी गिरफ्तार

26 Oct 2024 | 2:30 pm

PCC चीफ दीपक बैज पहुंचे ग्राम संतोषी नगर

बलरामपुर- थाने में युवक की मौत का मामला
PCC चीफ दीपक बैज पहुंचे ग्राम संतोषी नगर
मृतक युवक के घर परिजनों से करेंगे मुलाकात
24 अक्टूबर को कोतवाली थाना में हुई थी युवक की मौत
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और अन्य कांग्रेस नेता मौजूद

26 Oct 2024 | 2:18 pm

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खड़ी कार में लगी आग

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खड़ी कार में लगी आग

खोखोपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार में लगी आग

असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाने की आशंका

कार और एंबुलेंस में बैठ कर नशा करते हैं आसपास के युवक

बगल में खड़ी खराब एंबुलेंस आग की चपेट में आने से बची

26 Oct 2024 | 2:12 pm

चलती स्कूटी में अचानक लगी आग

केशकाल
चलती स्कूटी में अचानक लगी आग
चंद मिनटों में जलकर हुई खाक
चालक ने स्कूटी से कूदकर बचाई जान
लोगों की मदद से आग पर पाया काबू
विश्रामपुरी थाना क्षेत्र का मामला

26 Oct 2024 | 2:07 pm

कोयला और कस्टम मीलिंग घोटाले के आरोपियों के नार्को टेस्ट मामले में बड़ी खबर

कोयला और कस्टम मीलिंग घोटाले के आरोपियों के नार्को टेस्ट मामले में बड़ी खबर

आरोपियों के नार्को टेस्ट मामले पर थोड़ी देर में सुनवाई

सूर्यकांत तिवारी, रजनीकांत तिवारी और निखिल चंद्राकर समेत कस्टम मीलिंग के आरोपी रोशन चंद्राकर के नार्को टेस्ट कराने की EOW ने लगाया है आवेदन

ACB/EOW कोर्ट में होगी सुनवाई

26 Oct 2024 | 1:54 pm

भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन

पुणे-
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन
टीम इंडिया का टॉप आर्डर फेल
भारत का स्कोर 5 विकेट पर 160 रन
भारत 359 रन का कर रहा है पीछा
कीवी सीरीज जीतने 5 विकेट दूर

26 Oct 2024 | 1:38 pm

भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं।

26 Oct 2024 | 1:37 pm

हम अपने वनों का संरक्षण चाहते हैं लेकिन हमारे 4 सांसद सदन में आवाज नहीं उठाते: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “हिमाचल प्रदेश में हमने एक राज्य के रूप में अपने तौर पर ग्रीन पेड़ों की कटाई और सूखे पेड़ो की कटाई पर भी प्रतिबंध लगाया हुआ है। हम उत्तर भारत के लंग्स कहलाते हैं। अगर हमने दूसरे राज्यों की तरह पेड़ों को काटने की अनुमति दे दी तब हम 1 लाख करोड़ 2 साल में ही कमा लेंगे। हम अपने वनों का संरक्षण चाहते हैं लेकिन हमारे 4 सांसद सदन में आवाज नहीं उठाते। वो ग्रीन बोनस की मांग करें।”

26 Oct 2024 | 1:33 pm

हटा- किसानों ने किया रनेह गांव के बिजली दफ्तर का घेराव

हटा-
किसानों ने किया रनेह गांव के बिजली दफ्तर का घेराव
बिजली कटौती से नाराज़ किसानों ने की तालाबंदी
अभी कोई भी कर्मचारी अधिकारी बिजली दफ्तर में मौजूद नहीं

26 Oct 2024 | 1:32 pm

जबलपुर- भारतीय पूर्वजों द्वारा अमेरिका की खोज के अपने दावे पर कायम मंत्री परमार

जबलपुर- भारतीय पूर्वजों द्वारा अमेरिका की खोज के अपने दावे पर कायम मंत्री परमार

उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का बयान

सबसे पहले भारत के लोग गए थे विदेश

जिन्हें भारत पर गर्व नहीं वो मानते हैं कोलंबस ने की अमेरिका की खोज

8वीं शताब्दी में विश्व में सबसे मजबूत राष्ट्र था भारत

अंग्रेजी मानसिकता से भारत में रह रहे लोग अपने मायके की सोच को मानते हैं सही

भारत के लोगों को भारत के हिसाब से सोचना पड़ेगा

जो भारत पर गर्व नहीं करते उन्हें देश का ज्ञान नहीं

भारतीय ज्ञान परम्परा को तय प्रक्रिया से जोड़ेंगे पाठ्यक्रम में

26 Oct 2024 | 1:32 pm

दमोह- पथरिया मे पेट्रोल पम्प पर लू़ट

दमोह- पथरिया मे पेट्रोल पम्प पर लू़ट
बदमाशों ने कट्टा दिखाकर की लूट
लाखो रूपये की नगदी लेकर भागे लुटेरे
शिकायत के बाद पुलिस मामले कि जांच मे जुटी
पथरिया थाना क्षेत्र की घटना

26 Oct 2024 | 1:31 pm

अंबिकापुर- PCC चीफ दीपक बैज की PC

अंबिकापुर- PCC चीफ दीपक बैज की PC
2026 तक नक्सलवाद खत्म पर बोले
बस्तर शांति की ओर लौटना चाहिए
टारगेटेड एनकाउंटर में कोई आपत्ति नहीं
लेकिन फेक एनकाउंटर में कांग्रेस सहमत नहीं है
नो डाउट साय सरकार आने के बाद कुछ एनकाउंटर टारगेटेड हुई
लेकिन कुछ एकाउंटर फेक भी हुई है
फेक एनकाउंटर से सरकार को बचना चाहिए
नक्सलवाद खत्म का समय 2014 से लगातार बढ़ता जा रहा
आने वाले समय में 2028 हो जाएगा

26 Oct 2024 | 1:05 pm

नया रायपुर CM हाउस पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू….

नया रायपुर CM हाउस पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू….

नए मुख्यमंत्री निवास में दोपहर का भोजन करेंगी राष्ट्रपति…..

आदिवासी नृत्य से किया गया राष्ट्रपति का स्वागत

विधायक और मंत्री पहुंचे मुख्यमंत्री निवास……

26 Oct 2024 | 12:48 pm

बैकुंठपुर – मजदूरी के लिए भटक रहे मजदूर

बैकुंठपुर –
मजदूरी के लिए भटक रहे मजदूर
मजदूरी के लिए पहुंचे वन विभाग SDO के घर
2 महीने से नहीं मिली मजदूरी
दीवाली के पहले मजदूरी देने की कर रहे मांग
वन विभाग में पहले किए थे काम
कोरिया वनमंडल के दुर्गापुर में किया था का

26 Oct 2024 | 12:48 pm

बिलासपुर- हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति का आंदोलन

बिलासपुर-
हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति का आंदोलन
सर्व धर्म प्रार्थना सभा के साथ कर रहे हवाई सुविधा के विस्तार की मांग
हवाई सुविधा जन संघर्ष को आज 5 साल हो गए हैं पूरे
MLA अटल श्रीवास्तव, मेयर रामशरण यादव मौजूद
अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय प्रदर्शन में शामिल

26 Oct 2024 | 12:47 pm

प्रदेश में दिखेगा दाना तूफान का असर …

भोपाल

प्रदेश में दिखेगा दाना तूफान का असर …

धनतेरस के त्योहार में बारिश के आसार …

27,28, और 29 को प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट …

जबलपुर, शहडोल, रीवा संभाग में तीन दिन बारिश का अलर्ट…

हल्की ओर माध्यम बारिश होने की संभावना …

साथ ही साथ तापमान में भी गिरावट की संभावना …

26 Oct 2024 | 12:31 pm

सारंगढ़- 33KV लाइन के चपटे में आया रेस्टोरेंट कर्मचारी

सारंगढ़-
33KV लाइन के चपटे में आया रेस्टोरेंट कर्मचारी
कर्मचारी की मौके पर हुई मौत
बिजली विभाग और पुलिस टीम मौके पर
बॉडी के पास से 2 थैले में शराब बरामद
जांच में जुटी सरसीव पुलिस

26 Oct 2024 | 12:28 pm

धमतरी- सिहावा बोरई मार्ग में लगा मेगा जाम

धमतरी-
सिहावा बोरई मार्ग में लगा मेगा जाम
मरम्मत कार्य के चलते केसकाल घाट मार्ग है बंद
सिहावा-धमतरी-रायपुर रूट में हैवी वाहनों को किया जा रहा डायवर्ट
वाहनों की लग रही है लंबी कतारें
भारी वाहनों के चलते रोड बदहाली के ओर
स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी

26 Oct 2024 | 12:23 pm

IIT भिलाई के समारोह से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हुई रवाना

भिलाई अपडेट
IIT भिलाई के समारोह से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हुई रवाना
7 मेडलिस्ट को दिया मेडल, समारोह को भी किया संबोधित

26 Oct 2024 | 12:20 pm

जबलपुर- MP में छात्र संघ चुनावों पर बोले उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार

जबलपुर- MP में छात्र संघ चुनावों पर बोले उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार

सैद्धांतिक रूप से सरकार छात्रसंघ चुनाव के है पक्ष में

छात्रसंघ चुनाव के विरोध में एकेडमिक पक्ष से आई हैं आपत्ति

आपत्तियों को सुलझाकर करवाएंगे छात्रसंघ चुनाव

समय आने पर बताएंगे कब होंगे छात्रसंघ चुनाव : उच्च शिक्षा मंत्री

26 Oct 2024 | 12:05 pm

कोरबा- गेवरा में मिट्टी धसकने से मजदूर की मौत

कोरबा-
गेवरा में मिट्टी धसकने से मजदूर की मौत
हादसे में एक युवक घायल, रेस्क्यू कर बचाया
घायल युवक का विभागीय हॉस्पिटल में इलाज जारी
रेलवे लाइन निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा
गेवरा में चल रहा है रेलवे लाइन निर्माण कार्य
दीपका पुलिस घटना की जांच में जुटी

26 Oct 2024 | 12:05 pm

संगठन चुनाव और सक्रिय सदस्यता को लेकर एमपी बीजेपी का मंथन

भोपाल…….

संगठन चुनाव और सक्रिय सदस्यता को लेकर एमपी बीजेपी का मंथन…..

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला….

सीएम डॉ मोहन यादव,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा,संगठन चुनाव अधिकारी विवेक सेजवलकर,प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह कार्यशाला में मौजूद….

प्रदेश पदाधिकारी,संगठन पर्व के प्रदेश और जिला प्रभारी, सह प्रभारी,सांसद,विधायक सहित जनप्रतिनिधि मौजूद….

बूथ स्तर,मंडल स्तर,जिला स्तर, प्रदेश स्तर पर संगठन चुनाव को हो रही है चर्चा….

बुधनी,विजयपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी हो सकती है चर्चा….

26 Oct 2024 | 12:04 pm

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया पौधारोपण

भिलाई-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया पौधारोपण
महामहिम ने IIT कैंपस में लगाई पौधा

26 Oct 2024 | 11:39 am

सारंगढ़- नाथनाल चंद्रपुर में लगा लंबा जाम

सारंगढ़-
नाथनाल चंद्रपुर में लगा लंबा जाम
कई घंटों से यात्री बस सहित प्राइवेट
वाहन और एंबुलेंस जाम में फंसी
सारंगढ़ सहित चंद्रपुर पुलिस जाम हटाने में जुटी
जाम में फंसे लोगों को हो रही भारी परेशानी

26 Oct 2024 | 11:35 am

बिलासपुर- SECL मुख्यालय का घेराव

बिलासपुर-
SECL मुख्यालय का घेराव
कोयला खदान ठेका श्रमिकों ने किया घेराव
प्रबन्धन के खिलाफ कर रहे जमकर नारेबाजी
गेवरा, कुसमुंडा, दीपका, बुड़बुड़ सहित अन्य खदानों से ठेका श्रमिक होंगे शामिल
8.33 प्रतिशत बोनस देने की कर रहे मांग

26 Oct 2024 | 11:27 am

कानपुर के दादा नगर थम्सब चौराहे पर भीषण एक्सीडेंट

कानपुर के दादा नगर थम्सब चौराहे पर भीषण एक्सीडेंट

कार और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर

भीषण टक्कर में ट्रैक्टर पलट कर दूर गिरा

थाना पनकी इंडस्ट्रियल एरिया का मामला मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद

26 Oct 2024 | 11:25 am

बीना विधायक निर्मला सप्रे पहुंची बीजेपी प्रदेश कार्यालय

भोपाल…..
बीना विधायक निर्मला सप्रे पहुंची बीजेपी प्रदेश कार्यालय
बीजेपी संगठन की बैठक में शामिल होने पहुंची…
बीजेपी ने सभी बड़े नेताओं को बुलाया है बैठक में….
निर्मला सप्रे लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी में हुई थीं शामिल….
लेकिन हाल ही में विधानसभा के नोटिस के जवाब में कहा था….
मैंने कोई दल बदल नही किया…

26 Oct 2024 | 11:15 am

भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट मैच का तिसरा दिन

पूणे-
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट मैच का तिसरा दिन
दूसरी पारी में भारत का पहला विकेट गिरा
कप्तान रोहित शर्मा 8 रन बनाकर आउट
भारत का स्कोर 1 विकेट पर 46 रन
कीवियों ने 359 रन का दिया है टारगेट
भारत को जीत के लिए 313 रन की जरुरत
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप क्वालिफाई के लिए भारत को मैच जीतना जरुरी
अगले 7 मैच में 4 मैच जीतना जरुरी है

26 Oct 2024 | 11:10 am

तालाब में डूबने से युवक की मौत

जांजगीर-
तालाब में डूबने से युवक की मौत
नहाते समय तालाब में डूबा युवक
अकलतरा के तरौद गांव की घटना

26 Oct 2024 | 11:00 am

मृतक के गांव संतोषी नगर में फिलहाल शांति

बलरामपुर अपडेट
मृतक के गांव संतोषी नगर में फिलहाल शांति
SDM की मौजूदगी में होगा अंतिम संस्कार
शव को हिन्दू रीति रिवाज से किया जाएगा दफन

26 Oct 2024 | 10:25 am

त्यौहारी सीजन में मिलावटी मावा, मिठाई, नमकीन,घी,पनीर को लेकर प्रशासन अलर्ट

इंदौर : त्यौहारी सीजन में मिलावटी मावा, मिठाई, नमकीन,घी,पनीर को लेकर प्रशासन अलर्ट

फ़ूड डिपार्टमेंट को कलेक्टर ने दिए निर्देश

ग्वालियर मुरैना की बसों से आने वाले मावा पर रखें नजर

मिलावटखोरों को कलेक्टर आशीष सिंह ने दी चेतावनी

चंद पैसों के लालच में स्वास्थ्य के साथ किया खिलवाड़ तो होगी कठोर कार्रवाई

ग्वालियर से बस में इंदौर बेचने के लिए लाए गए 10 क्विंटल मावे के सैंपल हुए है फेल

खाद्य विभाग ने मावे और मिठाई के लिए थे सैंपल

26 Oct 2024 | 10:20 am

फिर भोपाल पहुंचे फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन

भोपाल

फिर भोपाल पहुंचे फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन

देर रात अपनी नानी से मिलने पहुंचे पारुल अस्पताल

अस्पताल में मिलकर जाना नानी का हाल-चाल

भोपाल के पारुल अस्पताल में भर्ती हैं अभिषेक बच्चन की नानी

आज अमिताभ बच्चन भी अपनी सास को देखने आ सकते हैं भोपाल

26 Oct 2024 | 10:15 am

चक्काजाम करने वाले 29 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

बिलासपुर-
चक्काजाम करने वाले 29 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
अलग- अलग धाराओं के तहत हुआ केस दर्ज
बीते 23 अक्टूबर को गतौरा में ग्रामीणों ने किया था चक्काजाम
बिजली की समस्या को लेकर किया था प्रदर्शन
मस्तूरी थाना पुलिस ने की कार्रवाई

26 Oct 2024 | 10:10 am

दो बाइक की आपस में भिड़ंत

दंतेवाड़ा-
दो बाइक की आपस में भिड़ंत
हादसे में 2 लोगों की मौत
उपेट गांव के पास हुआ हादसा
बारसूर थाना क्षेत्र की घटना

26 Oct 2024 | 10:00 am

पति ने किया पत्नी पर जानलेवा हमला

कवर्धा-
पति ने किया पत्नी पर जानलेवा हमला
पति ने पत्नी पर किया डंडे से हमला
गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती
शराब के नशे में धुत्त था आरोपी
घटना के बाद आरोपी पति फरार
बोड़ला थाना के मांदीघाट गांव का मामला

26 Oct 2024 | 9:50 am

शासकीय शव वाहन की आड़ में लकड़ी की तस्करी

अंबिकापुर-
शासकीय शव वाहन की आड़ में लकड़ी की तस्करी
4 तस्करों को वन विभाग ने घेराबंदी कर पकड़ा
इमारती पटरा लकड़ी की तस्करी कर रहे थे आरोपी
मैनपाट वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई

26 Oct 2024 | 9:50 am

स्कूल गई कक्षा 9 वीं की 2 छात्राएं हुई लापता

दमोह – स्कूल गई कक्षा 9 वीं की 2 छात्राएं हुई लापता
कल सुबह गईं थीं स्कूल, लौटकर नहीं आईं घर
परिजनों ने देर रात कोतवाली थाने में दर्ज कराई शिकायत
दमोह के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला

26 Oct 2024 | 9:30 am

शॉर्ट सर्किट की वजह से चलती कार में लगी आग

मुरैना –
शॉर्ट सर्किट की वजह से चलती कार में लगी आग
कार में सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान
फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
कार जलकर पूरी तरह हुई खाक
सिहौनिया थाना क्षेत्र की खड़ियाहार गांव के पास की घटना

26 Oct 2024 | 9:25 am

हाईकोर्ट का मंदिर और मजार पर बड़ा फैसला

ग्वालियर
हाईकोर्ट का मंदिर और मजार पर बड़ा फैसला,
मंदिर और मजार के निर्माण पर चीज जस्टिस की बेंच हुई नाराज,
शहर में मंदिर मजार बहुत है, पार्क को पार्क रहने दें, इनकी यहां क्या जरूरत – HC
समाधियां कॉलोनी के पार्क में हो रहा था मंदिर मजार का निर्माण,
समीर शर्मा ने दायर की थी जनहित याचिका,
हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस की बेंच ने कहा…
जिन लोगों ने अतिक्रमण किया है, उनके खिलाफ FIR कराकर, जेल की सलाखों के पीछे डालें,
आज मंदिर बनाया है, कल मजार बनाएंगे, फिर चर्च बनेंगे, ऐसे में पार्क कहां बनेगा, कहां सार्वजनिक जमीन रहेगी – HC

26 Oct 2024 | 9:20 am

खोंगापानी नगर पंचायत क्षेत्र में घूम रहे भालू

मनेंद्रगढ़-
खोंगापानी नगर पंचायत क्षेत्र में घूम रहे भालू
घुटरीटोला इलाके में घूमते नजर आए भालू
घरों का दरवाजा तोड़कर सामानों का कर रहे नुकसान
2 भालुओं के घुसने का वीडियो आया सामने

26 Oct 2024 | 9:15 am

पूर्व सरकारी वकील पर FIR

ग्वालियर
पूर्व सरकारी वकील पर FIR,
AAG समेत कुछ सरकारी वकीलों पर लगाया था भ्रष्टाचार का आरोप,
हाईकोर्ट में वकील को भ्रष्टाचारी बता पोस्टर लगाए थे,
AAG अंकिता माथुर ने कराई FIR दर्ज,
पूर्व सरकारी वकील गिरधारी चौहान पर कराई,
यूनिवर्सिटी थाने में दर्ज हुआ मामला।

अश्लील बात चस्पा करना
जान से मारने की धमकी दी
झूठे आरोप लगाएं
मानहानि का कृत्य किया
चार धाराओं में दर्ज हुआ मामला।

26 Oct 2024 | 9:12 am

युवाओं को चढ़ा हथियारों के साथ रील बनाने का शौक

दतिया-
युवाओं को चढ़ा हथियारों के साथ रील बनाने का शौक
बंदूक से फायर करते युवक का वीडियो हुआ वायरल
वीडियो भांडेर क्षेत्र का बताया जा रहा है
SDOP ने रील बनाने वाले की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi

और भी पढ़ें ›
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

01 Oct 2026 | 11:06 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा

Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा

01 Oct 2026 | 10:31 am
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am