Punjab Fake ASI News: अच्छे घर में शादी के लिए बनी नकली ASI, पुलिस की वर्दी पहनकर घूमती रही महिला, शादी के बाद ऐसे खुला राज
Punjab Fake ASI News: अच्छे घर में शादी के लिए बनी नकली ASI, पुलिस की वर्दी पहनकर घूमती रही महिला, शादी के बाद ऐसे खुला राज
Punjab Fake ASI News: अच्छे घर में शादी के लिए बनी नकली ASI, पुलिस की वर्दी पहनकर घूमती रही महिला, शादी के बाद ऐसे खुला राज /image: Social Media
- फिरोजपुर से मोगा आकर करीब 2 महीने तक फर्जी ASI बनकर घूमती रही महिला
- पुलिसकर्मी बताकर करीब एक महीने पहले अच्छे परिवार में शादी भी कर ली
- पुलिस ने वर्दी, दो वॉकी-टॉकी और फर्जी आई-कार्ड बरामद किया
Punjab Fake ASI News: पंजाब में एक फर्जी महिला ASI के कारनामे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। आरोपी पिछले करीब दो महीनों से फिरोजपुर से मोगा आकर नकली वर्दी पहनकर घूमती थी। फ़िलहाल मोगा पुलिस ने फर्जी ASI कोमलप्रीत कौर को गिरफ्तार किया है।
महिला ने क्यों रची थी ये साजिश? (Punjab Fake Police Officer)
Punjab Fake ASI News पूछताछ में महिला ने बताया कि अपने गांव से वर्दी पहन कर आती थी, ताकि लोगों को यह लगे कि पंजाब पुलिस में नौकरी करती हैं और उसकी अच्छे घर में शादी हो जाए। करीब 1 महीना पहले आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर अच्छे परिवार में शादी भी कर ली थी। लेकिन कहते है न कि झूठ ज्यादा दिन तक नहीं टिकते, और वही हुआ। पुलिस को उस पर शक हुआ तो पूछताछ के दौरान पूरे मामले का खुलासा (Moga Fake ASI News) हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पुलिस वर्दी, दो वॉकी-टॉकी और एक फर्जी आई-कार्ड बरामद किया है।
ऐसे खुला राज (Punjab Fake Police Officer)
Punjab Fake ASI News पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अच्छे घर में शादी होने की चाहत में ये साजिश रची थी। जानकारी के अनुसार, आरोपी रोजाना फिरोजपुर से मोगा आती थी और लोगों को खुद को पुलिस कर्मचारी (Firozpur Fake ASI) बताती थी। इसी नाटक में उसकी शादी भी हो चुकी है, लेकिन वह सांझ केंद्र में टिफिन रखकर चली जाती थी कि उसकी ड्यूटी मेन चौक में है, और करीब एक घंटे बाद वापस आकर टिफिन लेकर चली जाती थी। उसकी इस गतिविधि पर शक होने के बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, और पूरा राज सामने आ गया। पुलिस ने आरोपी कोमलप्रीत कौर के खिलाफ BNS की धारा 204, 205 और 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। मामले की आगे जांच जारी है।
ये भी पढ़ें
- India Sri Lanka Test Match Free Entry: अब स्टेडियम में फ्री में मैच देख सकेंगे फैंस, भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के बीच क्रिकेट बोर्ड ने किया बड़ा ऐलान….ऐसे मिलेगी एंट्री
- Zeeshan Siddique Threat News: इस दिग्गज नेता को मिली जान से मारने की धमकी, जानें किस गैंग से जुड़ा है कनेक्शन…. पुलिस अलर्ट
- CG Job Alert 2026: छत्तीसगढ़ में आधार ऑपरेटरों की निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

Facebook


