पंजाब में इस दिन को होगा मतदान, जानिए अपने मतदान की तारीख

पंजाब में इस दिन को होगा मतदान, जानिए अपने मतदान की तारीख

पंजाब में इस दिन को होगा मतदान, जानिए अपने मतदान की तारीख
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: March 12, 2019 3:08 pm IST

पंजाब में पिछले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस की नजर लोकसभा चुनाव-2019 में भी बड़ी जीत हासिल करने पर है। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में अकाली दल के साथ 3-10 का समझौता करके चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है। बता दें कि पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से अकाली दल 10 और बीजेपी 3 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी पंजाब में अकाली 10 और बीजेपी 3 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। अकाली दल को 4 सीटें और बीजेपी को 2 सीटों पर जीत मिली थी, लेकिन बाद गुरुदासपुर लोकसभा सीट पर विनोद खन्ना के निधन के चलते हुए उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। इस तरह से मौजूदा समय में बीजेपी के पास एक ही सांसद है।

लोकसभा चुनाव 2014 के नतीजे

                            पंजाब, कुल सीट: 13
आम आदमी पार्टी 04
अकाली दल 04
कांग्रेस 03
बीजेपी 02


लेखक के बारे में