‘मास रेपिस्ट के लिए वोट मांग रहे हैं PM मोदी’… राहुल गांधी ने रेवन्ना के सेक्स स्कैंडल मामले पीएम और बीजेपी को घेरा, जानें और क्या कहा
'मास रेपिस्ट के लिए वोट मांग रहे हैं मोदी'... Rahul Gandhi targets PM Modi in Revanna sex scandal case
Rahul Gandhi targets PM Modi
शिवमोगाः Rahul Gandhi targets PM Modi लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी की जेडीएस के कसभा प्रत्याशी प्रज्वल रेवन्ना का सेक्स स्कैंडल में नाम आने से देश में सियासत गर्म हो गई। विपक्ष के तमाम बड़े नेता देशभर में अपनी सभाओं में इस मामले को उठा रहे हैं। गुरुवार को कर्नाटक शिवमोगा पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रज्वल रेवन्ना और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा।
Read More : Lok Sabha Chunav 2024: दीपक बैज ने बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात
Rahul Gandhi targets PM Modi सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मास रेपिस्ट (कइयों के साथ रेप करने वाला) के लिए वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने स्टेज से कर्नाटक के सामने मास रेपिस्ट के लिए वोट मांगे। उन्होंने कर्नाटक से कहा कि अगर आप रेपिस्ट के लिए वोट करोगे तो यह मुझे मदद करेगा।” उन्होंने आगे कहा, “कर्नाटक ही हर महिला को यह जानना चाहिए कि पीएम नरेंद्र मोदी आपका वोट मांग रहे थे, उन्हें पता प्रज्वल रेवन्ना ने क्या किया है। वह यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे आरोप लगाया कि बीजेपी के हर नेता को पता था कि प्रज्वल रेवन्ना एक मास रेपिस्ट है, फिर भी उन्होंने उसे सपोर्ट किया और पार्टी ने जेडीएस के साथ गठबंधन किया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत की हर महिला की बेइज्जती की है। पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री और बीजेपी के सभी नेताओं को इस देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।
बता दें कि 26 अप्रैल 2024 को कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट पर वोट डाले गए। यहां से पूर्व PM एचडी देवगौड़ा के 33 साल के पोते प्रज्वल चुनाव लड़ रहे हैं। वोटिंग से पहले सोशल मीडिया पर 200 से ज्यादा अश्लील वीडियो वायरल हुए। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वायरल वीडियो में दिख रहीं महिलाएं खुद को छोड़ने की गुहार लगाती हुई रो रही हैं और प्रज्वल वीडियो शूट कर रहे हैं।
जो रेवन्ना ने किया वो सेक्स स्कैंडल नहीं ‘मास रेप’ है!
कर्नाटक में स्टेज से प्रधानमंत्री उस मास रेपिस्ट का समर्थन कर रहे थे, उसके लिए वोट मांग रहे थे।
नरेंद्र मोदी, अमित शाह और BJP के हर नेता को इस पाप के लिए देश की हर महिला से हाथ जोड़ कर, सिर झुका कर माफी मांगनी चाहिए।
मास… pic.twitter.com/7uQziy4X2l
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 2, 2024

Facebook


