KTU Professor Shahid Ali Statement
KTU Professor Shahid Ali Dismissed: रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर शाहिद अली को फर्जी दस्तावेजों के कारण सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। बता दें कि शाहिद अली को हाई कोर्ट के निर्देश पर जवाब रखने की मोहलत मिली थी, लेकिन जो जवाब मिला उसे कुलपति ने असंतोषजनक माना और नियुक्ति के लिए डिग्री और अनुभव को अपात्र माना।
बता दें कि कुलपति बल्देव शर्मा ने 27 मार्च को आदेश जारी किया था। इसमें उनकी आदेश की तिथि से ही सेवा समाप्ति घोषित कर दी गई । विवि में डॉ.अली के दोनों ही पतों पर आदेश भेज दिया है। वहीं, इधर KTU के बर्खास्त प्राध्यापक शाहिद अली ने आरोप लगाया कि बर्खास्त करने की कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ है।
शाहिद अली ने कहा, कि ऐसा आदेश जारी करने का विधिक अधिकार वीसी को नहीं है। ऐसा फैसला नियोक्ता संस्था कार्य परिषद ही ले सकती है। उनकी शिकायत पर वीसी के खिलाफ जांच चल रही है। अल्पसंख्यक होने के चलते 2 सालों से प्रताड़ित किया जा रहा है।