Rahul Gandhi Detained Delhi Police: NEET मामले में बड़ा बवाल.. राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव दिल्ली पुलिस के हिरासत में, देखें नेताओं को किस तरह उठा ले गई पुलिस

Ads

Rahul Gandhi detained by Delhi Police: राहुल गांधी, अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी को पीएम आवास के बाहर NEET मुद्दे पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया।

  •  
  • Publish Date - July 21, 2026 / 09:00 PM IST,
    Updated On - July 21, 2026 / 09:02 PM IST

Rahul Gandhi detained by Delhi Police || Image- ANI News File

HIGHLIGHTS
  • राहुल, अखिलेश और प्रियंका हिरासत में।
  • NEET मुद्दे पर पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन।
  • सरकार और विपक्ष के बीच बातचीत बेनतीजा।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। (Rahul Gandhi detained by Delhi Police) राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्षी नेताओं ने NEET पेपर लीक और प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दिया। इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह प्रदर्शन समाप्त कराने के लिए राहुल गांधी से बातचीत करने पहुंचे, लेकिन बातचीत किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सरकार और राहुल गांधी के दावों में अंतर

डॉ. जितेंद्र सिंह ने दावा किया कि राहुल गांधी ने शुरुआत में कहा था कि यदि सरकार संसद में NEET और उससे जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार हो जाए तो वे धरना समाप्त कर देंगे। (Rahul Gandhi detained by Delhi Police) मंत्री के अनुसार, सरकार की ओर से यह आश्वासन दिए जाने के बाद राहुल गांधी ने एक नई मांग रखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग कर दी। जितेंद्र सिंह का दावा है कि जब उन्हें उनकी पहली मांग की याद दिलाई गई तो राहुल गांधी ने कहा कि अब उनकी मांगें बदल गई हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

किसान महापंचायत: शंभू बॉर्डर सील किए जाने के बीच दिल्ली जा रहे पंजाब के किसानों को रोका गया

अयोध्‍या में होने वाली श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की बैठक के लिए पहुंचने लगे सदस्य

संभल के शाही जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर मामले की सुनवाई 25 अगस्त तक टली

रायलसीमा में 20,884 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लागू कर रही है सरकार : नायडू

रिची मेहता की ‘फूलन’ टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी

राहुल गांधी और अखिलेश यादव को क्यों हिरासत में लिया गया?

दोनों नेताओं को प्रधानमंत्री आवास के बाहर NEET मुद्दे और प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया।

सरकार और राहुल गांधी के बीच क्या बातचीत हुई?

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दावा किया कि सरकार संसद में NEET मुद्दे पर चर्चा को तैयार थी, लेकिन बाद में राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग रखी।

क्या सरकार और कांग्रेस के बीच सहमति बन सकी?

नहीं। सरकार और कांग्रेस के बीच बातचीत किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन जारी रहा और पुलिस ने नेताओं को हिरासत में ले लिया।