Govt Employees Salary Hike Order: नियमित के 3000 तो संविदा कर्मचारियों के सैलरी में 2000 रुपये का इजाफा.. भाजपा सरकार ने पूरी की लम्बी मांग, ग्रेच्युटी भी इसी साल होगी जारी
Govt Employees Salary Hike Order: महाराष्ट्र सरकार ने BEST कर्मचारियों को राहत देते हुए वेतन बढ़ोतरी, ग्रेच्युटी भुगतान और नई बसों की घोषणा की।
Govt Employees Salary Hike Order ||
- • नियमित कर्मचारियों को 3,000 रुपये मासिक अंतरिम राहत।
- • लंबित ग्रेच्युटी का भुगतान इसी वित्तीय वर्ष में होगा।
- • तीन वर्षों में 5,000 नई BEST बसें खरीदी जाएंगी।
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने परिवहन विभाग से जुड़ा एक बड़ा फैसला लेते हुए कर्मचारियों को राहत प्रदान की है। रविवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद BEST कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई। (Govt Employees Salary Hike Order) बैठक के बाद BEST कर्मचारी एक्शन कमेटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
कर्मचारियों को मिलेगी राहत
बैठक में तय किया गया कि कर्मचारियों की लंबित ग्रेच्युटी का भुगतान इसी वित्तीय वर्ष में कर दिया जाएगा। नया वेतन समझौता होने तक नियमित BEST कर्मचारियों को हर महीने 3,000 रुपये की अंतरिम राहत दी जाएगी। वहीं वेट-लीज पर काम करने वाले कर्मचारियों को 2,000 रुपये प्रतिमाह अतिरिक्त राशि मिलेगी।
तीन साल में खरीदी जाएंगी 5,000 नई बसें
मुंबई की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अगले तीन वर्षों में BEST के स्वामित्व वाली 5,000 नई बसें खरीदी जाएंगी। (Govt Employees Salary Hike Order) इसके लिए सरकार चरणबद्ध तरीके से वित्तीय व्यवस्था करेगी। उपमुख्यमंत्री ने BEST प्रशासन को तत्काल प्रस्ताव सरकार के पास भेजने के निर्देश भी दिए।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
तुरंत बहाल होगी बस सेवा
बैठक में उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि BEST बस सेवाएं तुरंत सामान्य रूप से शुरू की जाएं। उन्होंने कहा कि BEST मुंबई की लाइफलाइन है और इसे और मजबूत तथा सक्षम बनाया जाना चाहिए। बैठक में परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, विधायक सचिन अहीर, मुरजी पटेल, मुंबई नगर आयुक्त अश्विनी भिड़े, बेस्ट महाप्रबंधक सोनिया सेठी और कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
#Best strike called off
Key note
₹3,000 monthly wage hike for permanent BEST employees
₹2,000 monthly increase for wet lease workers
Release of pending gratuity payments from the current financial year’s budget
Talks on remaining demands to continue over the next 15 days pic.twitter.com/rO4dWmDlEt— Priya Pandey (@priyapandey1999) June 21, 2026
#Best strike called off
Key note
₹3,000 monthly wage hike for permanent BEST employees
₹2,000 monthly increase for wet lease workers
Release of pending gratuity payments from the current financial year’s budget
Talks on remaining demands to continue over the next 15 days pic.twitter.com/rO4dWmDlEt— Priya Pandey (@priyapandey1999) June 21, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
‘कांच नगरी’ और ‘ताला नगरी’ विकास एवं जनसशक्तीकरण के नए अध्याय की साक्षी बनेंगी : योगी
कतर: गैस निर्यात टर्मिनल दोबारा शुरू करने के दौरान विस्फोट में 54 लोग घायल, 18 लापता
सांसद रंधावा ने एआईसीसी का ‘फर्जी’ पत्र सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने की शिकायत की
छत्तीसगढ़ : आईएसआई के साथ संपर्क के आरोप में पंजाब का एक व्यक्ति गिरफ्तार
बागी सांसद की पार्षद पुत्री ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात की, पार्टी के प्रति वफादारी जताई
‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की पहली किस्त एक जुलाई को महिलाओं को मिलेगी: पंजाब के मुख्यमंत्री

Facebook


