FIFA World Cup Semi-Final: फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के बाद भड़की हिंसा.. इस टीम के समर्थकों ने ने लगाईं आग, की जमकर तोड़फोड़, आप भी देखें ये वीडियो

Violence erupts after the FIFA World Cup semi-final: स्पेन से हार के बाद फ्रांस में कई जगह हिंसा, आगजनी और पुलिस से झड़प की घटनाएं सामने आईं।

FIFA World Cup Semi-Final: फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के बाद भड़की हिंसा.. इस टीम के समर्थकों ने ने लगाईं आग, की जमकर तोड़फोड़, आप भी देखें ये वीडियो

Violence erupts after the FIFA World Cup semi-final || Image- The Urban Edge news

Modified Date: July 15, 2026 / 03:16 pm IST
Published Date: July 15, 2026 3:11 pm IST
HIGHLIGHTS
  • स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराया।
  • हार के बाद कई जगह हिंसा भड़की।
  • फ्रांस अब तीसरे स्थान के लिए खेलेगा।

पेरिस: फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में स्पेन से 2-0 की हार के बाद फ्रांस के कई हिस्सों में हिंसा और उपद्रव की घटनाएं सामने आई हैं। (Violence erupts after the FIFA World Cup semi-final) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सड़कों पर आगजनी, तोड़फोड़ और पुलिस के साथ झड़प जैसी घटनाएं दिखाई दे रही हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

स्पेन ने 2-0 से हराकर फाइनल में बनाई जगह

अमेरिका के टेक्सास स्थित आर्लिंग्टन में खेले गए सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई। स्पेन ने पूरे मैच में बेहतर खेल दिखाया, जबकि फ्रांस की टीम अपने स्टार खिलाड़ियों के बावजूद प्रभाव नहीं छोड़ सकी। इस हार के साथ फ्रांस का तीसरा विश्व कप खिताब जीतने का सपना भी टूट गया।

एमबाप्पे ने मानी टीम की गलती

मैच के बाद फ्रांस के कप्तान किलियन एमबाप्पे ने हार की जिम्मेदारी स्वीकार की। उन्होंने कहा कि स्पेन के मिडफील्ड को बहुत ज्यादा जगह दी गई, जिसका फायदा विरोधी टीम ने उठाया। (Violence erupts after the FIFA World Cup semi-final) एमबाप्पे ने कहा कि कप्तान होने के नाते हार की जिम्मेदारी भी उनकी है और टीम को आलोचना स्वीकार करनी होगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

अब तीसरे स्थान के लिए खेलेगा फ्रांस

फाइनल की दौड़ से बाहर होने के बाद अब फ्रांस तीसरे स्थान के मुकाबले में खेलेगा। यह मैच 18 जुलाई को दूसरे सेमीफाइनल में हारने वाली टीम के खिलाफ होगा।

इन्हें भी पढ़ें:

महाराष्ट्र सरकार ने ‘लाडकी बहिन योजना’ से पात्र लाभार्थियों के नाम हटाए, यह विश्वासघात है: कांग्रेस

एनसीएलटी ने जून तिमाही में 5,518 करोड़ रुपये की 78 समाधान योजनाओं को मंजूरी दी

जुबिलेंट फूडवर्क्स को 46.9 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस, कंपनी देगी चुनौती

नगालैंड में आईईडी विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान तेज किया

प्रशासन ने 17 जुलाई को होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह बदलने को कहा: कांग्रेस


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown