मुंबई । आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म चैंपियन्स को लेकर सुर्खियों में है। इस फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस करने वाले है। आमिर ने लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद एक्टिंग से लंबा ब्रेक ले लिया है। एक्टिंग से ब्रेक लेने बाद आमिर फिल्म मेकिंग में सक्रिय हो गए है। आमिर लंबे समय से चैंपियन्स फिल्म पर काम कर रहे है। इस फिल्म के लिए एक्टर ने सबसे पहले सलमान खान को अप्रोच किया लेकिन भाईजान ने इस फिल्म में काम करने के लिए इंकार कर दिया। बीते दिनो खबर आई थी शाहरुख ने सलमान को चैंपियन्स में काम करने के लिए मनाया था लेकिन सलमान नहीं माने।
read more : Redmi के इस नए फोन के फीचर्स हुए लीक, मिड रेंज स्मार्टफोन के बारे में जानें सब कुछ
सलमान के प्रोजेक्ट से बाहर होने के बाद अब आमिर ने रणबीर कपूर से कॉन्टैक्ट किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर को भी फिल्म का नैरेशन सुनने के बाद पसंद आया है, अगर सब कुछ ठीक रहता है तो रणबीर चैंपियन्स में लीड रोल निभाएंगे। बता दें रणबीर इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट एनिमल की शूटिंग में बिजी हैं, वहीं जल्द ही एक्टर इंडियन क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग का काम भी शुरू कर देंगे।