Vande Bharat: पीएम आवास पर पॉलिटिक्स! डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व सीएम को दी चुनौती, क्या 15 सितंबर को दोनों नेताओं के बीच होगी बहस?

Ads

Vijay Sharma-bhupesh Baghel Open Debate News: पीएम आवास योजना छत्तीसगढ़ की सियासत में लंबे समय से बीजेपी और कांग्रेस के बीच विवाद का बड़ा मुद्दा रही है।

  •  
  • Publish Date - September 11, 2026 / 11:58 PM IST,
    Updated On - September 12, 2026 / 12:00 AM IST

Vijay Sharma-bhupesh Baghel Open Debate News/Image Credit: File

HIGHLIGHTS
  • पीएम आवास योजना छत्तीसगढ़ की सियासत में लंबे समय से बीजेपी और कांग्रेस के बीच विवाद का बड़ा मुद्दा रही है।
  • इसी मुद्दे पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आमने-सामने हैं।
  • विजय शर्मा का आरोप है कि भूपेश बघेल पीएम आवास को लेकर आरोप लगाकर अपनी नाकामी छिपाना चाहते हैं।

Vijay Sharma-bhupesh Baghel Open Debate News: रायपुर: पीएम आवास योजना छत्तीसगढ़ की सियासत में लंबे समय से बीजेपी और कांग्रेस के बीच विवाद का बड़ा मुद्दा रही है। अब इसी मुद्दे पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आमने-सामने हैं। विजय शर्मा ने भूपेश बघेल को बहस की चुनौती दी और इस बार उन्होंने बहस के लिए रायपुर प्रेस क्लब को जगह चुना। विजय शर्मा का आरोप है कि भूपेश बघेल पीएम आवास को लेकर आरोप लगाकर अपनी नाकामी छिपाना चाहते हैं। डिप्टी सीएम ने दावा किया कि प्रदेश में सवा 11 लाख से ज्यादा पीएम आवास बनाए जा चुके हैं। साथ ही आज करीब 2 लाख से ज़्यादा पीएम आवासों में गृहप्रवेश कार्यक्रम आयोजित होने की बात कही। वहीं विजय शर्मा की चुनौती को भूपेश बघेल ने भी स्वीकार कर लिया। भूपेश ने कहा कि 15 सितंबर को रायपुर प्रेस क्लब में बहस के लिए तैयार हैं, और सिर्फ वो ही नहीं बल्कि सभी कांग्रेसी बहस के लिए तैयार हैं। पीएम आवास को लेकर दोनों नेताओं की सियासी तकरार विधानसभा के भीतर भी देखने को मिल चुकी है। यानी ये मुद्दा छत्तीसगढ़ की राजनीति में नया नहीं है। पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के दौरान तत्कालीन पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव भी पीएम आवास योजना को लेकर सरकार से मतभेद के चलते विभाग से इस्तीफा दे चुके हैं। उस वक्त पीएम आवास के लिए राज्य की ओर से राशि उपलब्ध नहीं होने का मुद्दा प्रमुखता से उठा था।

इधर आज सक्ती के ग्राम जेठा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पीएम आवास को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम आवास पर कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह किया, जबकि बीजेपी ने गरीबों को मकान का अधिकार दिया।

Vijay Sharma-bhupesh Baghel Open Debate News:तो क्या अब पीएम आवास के मुद्दे पर 15 सितंबर को रायपुर प्रेस क्लब में विजय शर्मा और भूपेश बघेल सच में आमने-सामने बैठेंगे?क्योंकि इस बार चुनौती भी है। जगह भी तय है… और तारीख भी सामने आ चुकी है।

इन्हें भी पढ़ें:-