Shoaib Akhtar Brother Shahid Akhtar Funeral Video || Image- OsintTV file
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के बड़े भाई शाहिद अख्तर का बुधवार को निधन हो गया था। (Shoaib Akhtar Brother Shahid Akhtar Funeral Video) शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर करते हुए कहा कि उनके बड़े भाई अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने लोगों से शाहिद अख्तर की मगफिरत और शांति के लिए दुआ करने की अपील की थी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
परिवार के अनुसार, शाहिद अख्तर का अंतिम संस्कार इस्लामाबाद के एच-8 कब्रिस्तान में किया गया। अंतिम संस्कार में परिवार, रिश्तेदार, मित्र और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हुए। भाई के निधन की खबर के बाद क्रिकेट जगत और प्रशंसकों ने शोएब अख्तर के प्रति संवेदना व्यक्त की। हालांकि अंतिम संस्कार के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो और कुछ तस्वीरें वायरल हुईं। इन पोस्टों में दावा किया गया कि अंतिम संस्कार में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े बताए जाने वाले कुछ लोग भी मौजूद थे। कुछ पोस्टों में यह भी कहा गया कि वीडियो एक संगठन की ओर से जारी किया गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
हालांकि, इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है। बावजूद वीडियो में जो दावे किये जा रहे है वह हैरान कर देने वाले है। वीडियो में नाम के साथ बताया गया है कि, आतंकी का नाम क्या है और लश्कर-ए-तैयबा में उसकी क्या भूमिका है। (Shoaib Akhtar Brother Shahid Akhtar Funeral Video) वही अब तक शोएब अख्तर की ओर से अंतिम संस्कार में कथित तौर पर मौजूद लोगों या सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों को लेकर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
🚨 Shoaib Akhtar’s Brother’s Funeral. Why Were LeT Linked Leaders There?
Shahid Akhtar’s funeral was attended by PMML Islamabad President Inam ur Rehman Kamboh and other LeT leaders.
A simple question. Why were senior LeT linked figures present at Shoaib Akhtar’s brother’s… pic.twitter.com/yqgq3n5fRa
— OsintTV 📺 (@OsintTV) June 26, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने बंकिम चंद्र चटोपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि दी
असम: कामाख्या मंदिर के कपाट भक्तों के लिए फिर से खुले, अंबुबाची मेला समाप्त
एआई सेवाओं से भारतीय आईटी कंपनियों को 10-12 अरब डॉलर का राजस्व: नासकॉम
नौकरी के लालच में बेटे ने पिता की हत्या के लिए भाड़े के हत्यारों को दी सुपारी,गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर : उप राज्यपाल सिन्हा, मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने आशूरा पर इमाम हुसैन को याद किया