Reported By: Vijay Kumar Verma
,Singrauli Rape Case: फेसबुक फ्रेंड निकला दरिंदा, शादी का झांसा देकर बढ़ाईं नजदीकियां....फिर 8 साल तक बुझाता रहा हवस /image: Social Media
सिंगरौली। Singrauli Rape Case: सिंगरौली जिले में सोशल मीडिया के जरिए प्यार और फिर धोखा का एक मामला सामने आया है। फेसबुक पर शुरू हुई दोस्ती का अंत एक लड़की की जिंदगी को नर्क बनाने के रूप में हुआ है। शादी का झांसा देकर 8 साल तक लगातार दुष्कर्म करने, गर्भपात कराने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। माड़ा थाना क्षेत्र की युवती ने अपने पिता के साथ पहुंचकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय और महिला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
Singrauli Rape Case पीड़िता के मुताबिक, उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से उत्तर प्रदेश के अनपरा निवासी अमन सिंह से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की बातचीत फोन पर होने लगी। आरोपी ने शादी का पक्का वादा कर पीड़िता से नजदीकियां बढ़ाईं। बाद मे आरोपी पीड़िता के किराए के कमरे में आकर रहने लगा और लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। इसी दौरान पीड़िता गर्भवती हुई और उसने ट्रामा सेंटर में एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन दुर्भाग्यवश जन्म के महज 4 दिन बाद ही बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद दिसंबर 2025 में पीड़िता फिर से गर्भवती हुई। आरोपी ने बेरहमी से मारपीट करते हुए जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। इसके बावजूद अप्रैल 2026 में भी आरोपी संबंध बनाता रहा, लेकिन कुछ दिन बीतने के बाद उसने शादी से साफ इंकार कर दिया।
4 जुलाई 2026 को आरोपी ने पीड़िता के घर पहुंचकर उसे जान से मारने की धमकी दी। शुरुआती दौर में पुलिस की लचर कार्यशैली के कारण पीड़िता थाने के चक्कर काटने को मजबूर थी। लेकिन मीडिया के हस्तक्षेप के बाद महिला थाना पुलिस हरकत में आई और आरोपी अमन सिंह के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
Singrauli Rape Case महिला थाना प्रभारी आराधना सिंह परिहार का कहना है कि मामले के दस्तावेजों और तथ्यों की बारीकी से जांच की जा रही है। पीड़िता को हर संभव सुरक्षा और कानूनी सहायता दी जाएगी, तथा आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि, एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपी बेखौफ होकर पीड़िता के घर पहुंचकर मारपीट और धमकियां दे रहा है, जिससे डरी-सहमी पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटकने को विवश है।
ये भी पढ़ें