Singrauli Rape Case: फेसबुक फ्रेंड निकला दरिंदा, शादी का झांसा देकर बढ़ाईं नजदीकियां….फिर 8 साल तक बुझाता रहा हवस, फिर जो हुआ सुनकर कांप जाएंगे

Singrauli Rape Case: फेसबुक फ्रेंड निकला दरिंदा, शादी का झांसा देकर बढ़ाईं नजदीकियां....फिर 8 साल तक बुझाता रहा हवस, फिर जो हुआ सुनकर कांप जाएंगे

Singrauli Rape Case: फेसबुक फ्रेंड निकला दरिंदा, शादी का झांसा देकर बढ़ाईं नजदीकियां….फिर 8 साल तक बुझाता रहा हवस, फिर जो हुआ सुनकर कांप जाएंगे

Singrauli Rape Case: फेसबुक फ्रेंड निकला दरिंदा, शादी का झांसा देकर बढ़ाईं नजदीकियां....फिर 8 साल तक बुझाता रहा हवस /image: Social Media

Modified Date: August 1, 2026 / 03:16 pm IST
Published Date: August 1, 2026 3:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • युवती ने फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर शोषण किए जाने का आरोप लगाया
  • शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की
  • पुलिस का कहना है कि दस्तावेजों और तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

​सिंगरौलीSingrauli Rape Case: ​सिंगरौली जिले में सोशल मीडिया के जरिए प्यार और फिर धोखा का एक मामला सामने आया है। फेसबुक पर शुरू हुई दोस्ती का अंत एक लड़की की जिंदगी को नर्क बनाने के रूप में हुआ है। शादी का झांसा देकर 8 साल तक लगातार दुष्कर्म करने, गर्भपात कराने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। माड़ा थाना क्षेत्र की युवती ने अपने पिता के साथ पहुंचकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय और महिला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शादी से किया इनकार, जबरन खिला दी गर्भपात की दवा 

Singrauli Rape Case पीड़िता के मुताबिक, उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से उत्तर प्रदेश के अनपरा निवासी अमन सिंह से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की बातचीत फोन पर होने लगी। आरोपी ने शादी का पक्का वादा कर पीड़िता से नजदीकियां बढ़ाईं। बाद मे आरोपी पीड़िता के किराए के कमरे में आकर रहने लगा और लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। इसी दौरान पीड़िता गर्भवती हुई और उसने ट्रामा सेंटर में एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन दुर्भाग्यवश जन्म के महज 4 दिन बाद ही बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद दिसंबर 2025 में पीड़िता फिर से गर्भवती हुई। आरोपी ने बेरहमी से मारपीट करते हुए जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। इसके बावजूद अप्रैल 2026 में भी आरोपी संबंध बनाता रहा, लेकिन कुछ दिन बीतने के बाद उसने शादी से साफ इंकार कर दिया।

जान से मारने की दी धमकी

4 जुलाई 2026 को आरोपी ने पीड़िता के घर पहुंचकर उसे जान से मारने की धमकी दी। ​शुरुआती दौर में पुलिस की लचर कार्यशैली के कारण पीड़िता थाने के चक्कर काटने को मजबूर थी। लेकिन मीडिया के हस्तक्षेप के बाद महिला थाना पुलिस हरकत में आई और आरोपी अमन सिंह के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा: थाना प्रभारी

Singrauli Rape Case ​महिला थाना प्रभारी आराधना सिंह परिहार का कहना है कि मामले के दस्तावेजों और तथ्यों की बारीकी से जांच की जा रही है। पीड़िता को हर संभव सुरक्षा और कानूनी सहायता दी जाएगी, तथा आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि, एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपी बेखौफ होकर पीड़िता के घर पहुंचकर मारपीट और धमकियां दे रहा है, जिससे डरी-सहमी पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटकने को विवश है। ​

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.