NEET Abolish Resolution Tamil Nadu: अब नहीं होगी NEET की परीक्षाएं!.. विधानसभा में इसे ख़त्म करने वाला प्रस्ताव पारित, 12वीं के अंकों के आधार पर मिलगी एंट्री?..

तमिलनाडु विधानसभा ने NEET खत्म करने और 12वीं के अंकों के आधार पर मेडिकल दाखिला देने की मांग वाला प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया है। हालांकि, इससे NEET तुरंत समाप्त नहीं होगी।

NEET Abolish Resolution Tamil Nadu: अब नहीं होगी NEET की परीक्षाएं!.. विधानसभा में इसे ख़त्म करने वाला प्रस्ताव पारित, 12वीं के अंकों के आधार पर मिलगी एंट्री?..

NEET Abolish Resolution Tamil Nadu || Image- IBC24 News Archive

Modified Date: August 11, 2026 / 03:25 pm IST
Published Date: August 11, 2026 3:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • तमिलनाडु विधानसभा ने प्रस्ताव पारित किया।
  • NEET खत्म करने की केंद्र से मांग।
  • 12वीं के अंकों से दाखिले का प्रस्ताव।

चेन्नई: मेडिकल एंट्रेस एग्जाम यानी नीट को लेकर देशभर में मचे बवाल के बीच तमिलनाडु की विजय सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। (NEET Abolish Resolution Tamil Nadu) राज्य सरकार की तरफ से इस परीक्षा को ख़त्म करने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव लाया गया था, जो कि सर्वसम्मति पास हो गया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

तत्काल बंद नहीं होगी NEET

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि देशभर में नीट परीक्षा तुरंत बंद हो जाएगी। विधानसभा ने केंद्र सरकार से नीट को ख़त्म करने और राज्य में 12वीं के अंकों के आधार पर मेडिकल दाखिले की व्यवस्था लागू करने की मांग की है।

मंत्री ने विधानसभा में पेश किया प्रस्ताव

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री के.जी. अरुणराज ने यह प्रस्ताव विधानसभा में पेश किया। (NEET Abolish Resolution Tamil Nadu) प्रस्ताव में केंद्र से संबंधित कानूनों में संशोधन करने की मांग की गई है, ताकि तमिलनाडु में एमबीबीएस समेत स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर दिया जा सके।

सरकार ने NEET के खिलाफ क्या दलील दी?

तमिलनाडु सरकार का कहना है कि नीट से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के अवसर प्रभावित हुए हैं। सरकार ने यह भी दावा किया कि परीक्षा के कारण महंगे कोचिंग सेंटरों का चलन बढ़ा है और छात्रों का ध्यान स्कूल की पढ़ाई के बजाय नीट की तैयारी पर अधिक केंद्रित हो रहा है। प्रस्ताव में परीक्षा में पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं का भी जिक्र किया गया। सरकार ने नीट-यूजी 2026 की परीक्षा रद्द होने और दोबारा परीक्षा आयोजित किए जाने को भी अपने तर्क का हिस्सा बनाया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

BJP विधायक ने किया विरोध

विधानसभा में भाजपा के एकमात्र विधायक एम. भोजराजन ने प्रस्ताव का विरोध किया और मतदान से पहले सदन से वॉकआउट कर गए। तमिलनाडु विधानसभा इससे पहले भी नीट से राज्य को छूट देने की मांग कर चुकी है। (NEET Abolish Resolution Tamil Nadu) 2021 में भी विधानसभा ने नीट से छूट के लिए विधेयक पारित किया था, लेकिन उस पर राष्ट्रपति की मंजूरी नहीं मिली। यानी फिलहाल नीट पूरे देश में खत्म नहीं हुई है। तमिलनाडु विधानसभा का प्रस्ताव केंद्र सरकार से नीट समाप्त करने और राज्य में वैकल्पिक मेडिकल प्रवेश व्यवस्था लागू करने की मांग है।

इन्हें भी पढ़ें:

सरकारी वाहनों में विशेष पंजीकरण नंबर के लिए नहीं दिया जाएगा अतिरिक्त धन: महाराष्ट्र सरकार

फिच ने भारत की रेटिंग को बीबीबी- पर कायम रखा, कहा- मुश्किलों के बावजूद घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत

गलत निर्णय के लिए एआई मॉडल को दोष न दें, मानवीय निगरानी जरूरी: आरबीआई गवर्नर मल्होत्रा

चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान: बीएमआई

अबू धाबी भारतीय पर्यटकों को प्रवेश वीजा मुफ्त देगा


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown