Sex Racket in Mumbai: स्पा सेंटर में सजा था जिस्म का बाजार, अंदर का नजारा देख पुलिस के भी उड़े होश, सच सामने आते ही मचा हड़कंप
Sex Racket in Mumbai: स्पा सेंटर में सजा था जिस्म का बाजार, अंदर का नजारा देख पुलिस के भी उड़े होश, सच सामने आते ही मचा हड़कंप
Sex Racket in Mumbai | Photo Credit: AI
- पुलिस ने स्पा से तीन महिलाओं को मुक्त कराया
- स्पा प्रबंधक गिरफ्तार
- मानव तस्करी का केस दर्ज
ठाणे: Sex Racket in Mumbai महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके में एक स्पा पर छापेमारी कर कथित तौर पर देह व्यापार में धकेली गईं तीन महिलाओं को बचाया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि स्पा के प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Sex Racket in Mumbai मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाई ने आठ अगस्त को खारघर स्थित स्पा में एक फर्जी ग्राहक भेजने के बाद छापेमारी की। पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि स्पा से तीन महिलाओं को मुक्त कराया गया और उसके प्रबंधक आरिफ अजीज मंसूरी (35) को गिरफ्तार किया गया।
स्पा की महिला मालिक और उसके सहयोगी की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 143(3) (मानव तस्करी) और धारा -3 (5) (साझा इरादा) तथा अनैतिक देह व्यापार (रोकथाम) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Deepti Gaur Mukerjee: उच्च शिक्षा विभाग की नई सचिव बनाई गई दीप्ति गौड़ मुखर्जी, केंद्र सरकार ने नियुक्ति को दी मंजूरी
- Vande Bharat: झारखंड में छात्रों की अगस्त क्रांति!… विधानसभा घेराव कर रहे छात्रों पर 4 बार हुआ लाठीचार्ज, भाजपा ने पूछा विपक्ष क्यों है चुप?
- CG Police Bharti Exam Date : अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत! पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीखों में बड़ा बदलाव, यहां जानें नई तारीख

Facebook


