Indore Food Raid: बिना लाइसेंस बन रहा था घी-पनीर! अंदर का नजारा देख अधिकारियों के भी उड़ गए होश, खाद्य विभाग की कार्रवाई से पूरे शहर में मचा हड़कंप
Indore Food Raid: बिना लाइसेंस बन रहा था घी-पनीर! अंदर का नजारा देख अधिकारियों के भी उड़ गए होश, खाद्य विभाग की कार्रवाई से पूरे शहर में मचा हड़कंप
Indore Food Raid | Photo Credit: AI
- 535 किलो घी-पनीर जब्त
- कीमत 3 लाख रुपए से ज्यादा
- सिंध डेयरी फार्म पर सबसे बड़ी कार्रवाई
इंदौर: Indore Food Raid जिले में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मिलावट और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर हुई कार्रवाई में 535 किलो से ज्यादा संदिग्ध घी और पनीर जब्त किया गया है। (Indore Food Safety News) जब्त किए गए खाद्य पदार्थों की कीमत करीब 3 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। विभाग ने घी और पनीर के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं और रिपोर्ट आने तक पूरे स्टॉक को जब्त कर लिया गया है।
Indore Food Raid खाद्य सुरक्षा प्रशासन का विशेष जांच अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत टीम ने इंदौर के अलग-अलग इलाकों में डेयरी और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। सबसे बड़ी कार्रवाई सिंध डेयरी फार्म पर हुई, जहां से 149 किलो घी और 103 किलो पनीर, यानी कुल 252 किलो खाद्य पदार्थ जब्त किया गया। जांच के दौरान सामने आया कि डेयरी में खाद्य पदार्थों का निर्माण बिना वैध निर्माण लाइसेंस के किया जा रहा था।
विभाग ने घी और पनीर के नमूने लिए और जांच रिपोर्ट आने तक पूरे स्टॉक को जब्त कर लिया। साथ ही डेयरी में निर्माण गतिविधियों को लेकर भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा पालदा स्थित नारायण इंटरप्राइजेज पर भी खाद्य सुरक्षा टीम पहुंची। यहां से करीब 255 किलो संदिग्ध घी जब्त किया गया। घी के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और रिपोर्ट आने तक स्टॉक को जब्ती के दायरे में रखा गया है। वहीं सियागंज के कमलेश ट्रेडर्स से भी कार्रवाई के दौरान 28 किलो घी जब्त किया गया। यहां महीसागर ब्रांड घी का नमूना जांच के लिए लिया गया और 28 किलो घी की 56 पैकिंग सील कर जब्त की गई।
विभाग के मुताबिक इन कार्रवाइयों के पीछे सीएम हेल्पलाइन और फ़ॉस्कोस पोर्टल पर मिली शिकायतें भी आधार बनी हैं। शिकायतों के बाद अलग-अलग प्रतिष्ठानों की जांच की गई और जहां संदिग्ध खाद्य सामग्री मिली, वहां तत्काल सैंपलिंग और जब्ती की कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा प्रशासन का फोकस फिलहाल खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उनके निर्माण से जुड़े नियमों के पालन पर है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि जब्त किए गए घी-पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई तय होगी। यदि जांच में खाद्य पदार्थ मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं तो संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। कुलमिलाकर इंदौर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने निगरानी और सख्ती दोनों बढ़ा दी है। अलग-अलग प्रतिष्ठानों से 535 किलो से ज्यादा घी-पनीर जब्त किया गया है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर है, जिसके आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों पर आगे की कार्रवाई होगी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Deepti Gaur Mukerjee: उच्च शिक्षा विभाग की नई सचिव बनाई गई दीप्ति गौड़ मुखर्जी, केंद्र सरकार ने नियुक्ति को दी मंजूरी
- Vande Bharat: झारखंड में छात्रों की अगस्त क्रांति!… विधानसभा घेराव कर रहे छात्रों पर 4 बार हुआ लाठीचार्ज, भाजपा ने पूछा विपक्ष क्यों है चुप?
- CG Police Bharti Exam Date : अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत! पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीखों में बड़ा बदलाव, यहां जानें नई तारीख

Facebook


