NEET Abolish Resolution Tamil Nadu || Image- IBC24 News Archive
चेन्नई: मेडिकल एंट्रेस एग्जाम यानी नीट को लेकर देशभर में मचे बवाल के बीच तमिलनाडु की विजय सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। (NEET Abolish Resolution Tamil Nadu) राज्य सरकार की तरफ से इस परीक्षा को ख़त्म करने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव लाया गया था, जो कि सर्वसम्मति पास हो गया।
“NEET gravely undermines medical education opportunities of rural, socio-economically disadvantaged students.”
– TN Health Minister Arunraj moves resolution in State Assembly seeking abolition of NEET pic.twitter.com/yTTIyGLA9Y
— News Arena India (@NewsArenaIndia) August 11, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि देशभर में नीट परीक्षा तुरंत बंद हो जाएगी। विधानसभा ने केंद्र सरकार से नीट को ख़त्म करने और राज्य में 12वीं के अंकों के आधार पर मेडिकल दाखिले की व्यवस्था लागू करने की मांग की है।
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री के.जी. अरुणराज ने यह प्रस्ताव विधानसभा में पेश किया। (NEET Abolish Resolution Tamil Nadu) प्रस्ताव में केंद्र से संबंधित कानूनों में संशोधन करने की मांग की गई है, ताकि तमिलनाडु में एमबीबीएस समेत स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर दिया जा सके।
तमिलनाडु सरकार का कहना है कि नीट से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के अवसर प्रभावित हुए हैं। सरकार ने यह भी दावा किया कि परीक्षा के कारण महंगे कोचिंग सेंटरों का चलन बढ़ा है और छात्रों का ध्यान स्कूल की पढ़ाई के बजाय नीट की तैयारी पर अधिक केंद्रित हो रहा है। प्रस्ताव में परीक्षा में पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं का भी जिक्र किया गया। सरकार ने नीट-यूजी 2026 की परीक्षा रद्द होने और दोबारा परीक्षा आयोजित किए जाने को भी अपने तर्क का हिस्सा बनाया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
विधानसभा में भाजपा के एकमात्र विधायक एम. भोजराजन ने प्रस्ताव का विरोध किया और मतदान से पहले सदन से वॉकआउट कर गए। तमिलनाडु विधानसभा इससे पहले भी नीट से राज्य को छूट देने की मांग कर चुकी है। (NEET Abolish Resolution Tamil Nadu) 2021 में भी विधानसभा ने नीट से छूट के लिए विधेयक पारित किया था, लेकिन उस पर राष्ट्रपति की मंजूरी नहीं मिली। यानी फिलहाल नीट पूरे देश में खत्म नहीं हुई है। तमिलनाडु विधानसभा का प्रस्ताव केंद्र सरकार से नीट समाप्त करने और राज्य में वैकल्पिक मेडिकल प्रवेश व्यवस्था लागू करने की मांग है।
Chennai, Tamil Nadu: On Tamil Nadu Assembly passing resolution to scrap NEET, BJP Cheif state spokesperson Narayanan Thirupathy says, “Whoever wants to oppose NEET, they are always hitting the wrong door. They have to talk to the Supreme Court. They have to go to the Supreme… pic.twitter.com/fFpPSLbw7K
— IANS (@ians_india) August 11, 2026
सरकारी वाहनों में विशेष पंजीकरण नंबर के लिए नहीं दिया जाएगा अतिरिक्त धन: महाराष्ट्र सरकार
फिच ने भारत की रेटिंग को बीबीबी- पर कायम रखा, कहा- मुश्किलों के बावजूद घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत
गलत निर्णय के लिए एआई मॉडल को दोष न दें, मानवीय निगरानी जरूरी: आरबीआई गवर्नर मल्होत्रा
चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान: बीएमआई