Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Ads

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

  •  
  • Publish Date - August 11, 2026 / 01:02 PM IST,
    Updated On - August 11, 2026 / 01:03 PM IST

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, मंजर देख कांप उठे लोग /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • बालोद में 4 लोगों की मौत
  • ईको वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हुई, जबकि बाइक हादसे में दो युवकों की जान गई
  • दल्लीराजहरा-कुसुमकसा रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई; पुलिस जांच जारी है

बालोद। Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहे है, यहां अलग-अलग जिलों में सड़क दुर्घटना में कई लोग अपनी जान गंवा रहे है। इसी बीच तेज रफ्तार ने चार लोगों की जान ले ली। बताया जाए रहा है कि बालोद (CG Road Accident News) में तीन अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दल्लीराजहरा थाना पुलिस जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार बालोद (Balod Road Accident) में तेज रफ्तार ने कई जिंदगियां छीन ली। मुख्य बाजार में ईको वाहन ने बुजुर्ग को मारी टक्कर मार दी और बुजुर्ग को करीब 15 फीट तक घसीटा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बिटाल गांव के एक तेज रफ्तार बाइक सवार खड़े ट्रक में जा घुसे। हादसा इतना भयानक था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Chhattisgarh Road Accident एक और घटना में दल्लीराजहरा-कुसुमकसा रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। फ़िलहाल दल्लीराजहरा थाना पुलिस ने मार्ग कायम कर सभी मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेजकर शिनाख्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

ये भी पढ़ें

बालोद में कितने सड़क हादसे हुए?

खबर के अनुसार तीन अलग-अलग हादसे हुए हैं, जिनमें कुल चार लोगों की मौत हुई।

बालोद हादसों में कितने लोगों की मौत हुई?

तीन घटनाओं में कुल 4 लोगों की मौत बताई गई है।

हादसे कहां-कहां हुए?

घटनाएं दल्लीराजहरा के मुख्य बाजार, बिटाल गांव और दल्लीराजहरा-कुसुमकसा रेल लाइन के पास हुईं।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

दल्लीराजहरा थाना पुलिस ने घटनाओं की जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हादसों की मुख्य वजह क्या बताई जा रही है?

दी गई जानकारी में तेज रफ्तार और वाहन/ट्रेन की चपेट में आने की घटनाओं का उल्लेख है।