Indian Tourist Racism Thailand : भारतीय पर्यटक के साथ थाईलैंड की युवती ने कर दिया ऐसा कांड, बुलानी पड़ गई पुलिस, सरेआम भारत को लेकर कह दी ये गंदी बात

थाईलैंड के आओ नांग में भारतीय पर्यटकों के साथ रेस्टोरेंट बिल विवाद के बाद कथित नस्लभेदी टिप्पणी का मामला सामने आया है, जिससे सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है।

Indian Tourist Racism Thailand : भारतीय पर्यटक के साथ थाईलैंड की युवती ने कर दिया ऐसा कांड, बुलानी पड़ गई पुलिस,  सरेआम भारत को लेकर कह दी ये गंदी बात

Indian Tourist Racism Thailand / Image Source : X

Modified Date: April 22, 2026 / 07:58 am IST
Published Date: April 22, 2026 7:54 am IST
HIGHLIGHTS
  • आओ नांग में भारतीय पर्यटकों से बदसलूकी का आरोप।
  • बिल विवाद के बाद मामला बढ़ा।
  • स्टाफ ने कथित रूप से नस्लभेदी टिप्पणी की।

नई दिल्ली : Indian Tourist Racism Thailand थाईलैंड के खूबसूरत शहर ‘आओ नांग’ (Ao Nang) से भारतीय पर्यटकों के साथ बदसलूकी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक रेस्टोरेंट में नाश्ते के बिल को लेकर हुए मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि रेस्टोरेंट के स्टाफ ने भारतीय पर्यटकों पर नस्लभेदी टिप्पणियां करना शुरू कर दिया। इस घटना के बाद वहां मौजूद भारतीयों में काफी नाराजगी देखी गई।

रेस्टोरेंट की महिला स्टाफ बोली- इंडिया वेरी बैड

मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत नाश्ते के बिल में हुई गड़बड़ी को लेकर हुई थी। जब भारतीय पर्यटकों ने बिल में सुधार करने को कहा, तो बहस बढ़ गई। India Very Bad Comment Thailand  विवाद के दौरान रेस्टोरेंट की एक महिला स्टाफ ने भारतीय पर्यटकों पर नस्लभेदी कमेंट किया और चिल्लाकर कहा “इंडिया वेरी बैड।

मैनेजर ने मांगी माफी

विवाद बढ़ता देख मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस के दखल देने और मामला गंभीर होते देख रेस्टोरेंट के मैनेजर को अपनी गलती का अहसास हुआ। मैनेजर ने पर्यटकों के साथ हुई इस बदसलूकी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी, जिसके बाद मामला शांत हुआ।विदेशों में भारतीय पर्यटकों के साथ नस्लभेदी टिप्पणी का यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.