One Year Of Pahalgam Attack : खून से सनी वो सुबह… 1 साल बाद भी सन्नाटा कायम! पहलगाम के 6 टूरिस्ट स्पॉट आज भी क्यों हैं बंद, क्या हुआ था उस दिन?

पहलगाम आतंकी हमले को एक साल पूरा हो गया है। 26 लोगों की मौत के बाद आज भी घाटी में दहशत का असर दिख रहा है और पर्यटन बुरी तरह प्रभावित है।

One Year Of Pahalgam Attack : खून से सनी वो सुबह… 1 साल बाद भी सन्नाटा कायम! पहलगाम के 6 टूरिस्ट स्पॉट आज भी क्यों हैं बंद, क्या हुआ था उस दिन?

One Year Of Pahalgam Attack / Image Source : X

Modified Date: April 22, 2026 / 07:08 am IST
Published Date: April 22, 2026 7:04 am IST
HIGHLIGHTS
  • पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी।
  • 26 लोगों की हुई थी दर्दनाक हत्या।
  • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में आतंकियों का खात्मा।

नई दिल्ली : One Year Of Pahalgam Attack आज कश्मीर की वादियों में बसे पहलगाम के लिए एक काला दिन है। बैसरन घाटी में हुए उस खौफनाक आतंकी हमले को आज पूरा एक साल बीत गया है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। पिछले साल आज ही के दिन आतंकियों ने 26 मासूमों की निर्मम हत्या कर दी थी। आज इस हमले की पहली बरसी पर पूरा देश उन बेगुनाहों को याद कर रहा है।

भारत सरकार ने चलाया था ऑपरेशन सिंदूर

एक साल पहले हुए इस हमले में आतंकियों ने 25 पर्यटकों और एक स्थानीय घोड़े वाले को निशाना बनाया था। ( Operation Sindoor )पाकिस्तान के इस कायराना हरकत के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए पाकिस्तान से बदला लेने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया। इस ऑपरेशन के तहत हमले को अंजाम देने वाले तीनों आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।

पहलगाम में 75% घटे टूरिस्ट

हालांकि, इंसाफ मिलने के बाद भी पहलगाम के हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाए हैं। सुरक्षा कारणों से पहलगाम के 48 में से 6 टूरिस्ट स्पॉट आज भी बंद हैं। इस दहशत का सबसे बुरा असर पर्यटन पर पड़ा है। यहाँ आने वाले पर्यटकों की संख्या में 75% की भारी गिरावट आई है। स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि स्थानीय गाइड पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं और कई लोगों को अपना गुजारा करने के लिए अपनी गाड़ियाँ और घोड़े तक बेचने पड़ गए हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.