Kedarnath Dham Yatra 2026 : आज से शुरू चार धाम यात्रा, इतने बजे खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट… लेकिन अब श्रद्धालु नहीं कर पाएंगे ये काम, लगा सख्त प्रतिबंध

बाबा केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह पूरे विधि-विधान के साथ खुल गए। मंदिर को 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया है और इस बार मोबाइल पर सख्त प्रतिबंध लागू किया गया है।

Kedarnath Dham Yatra 2026 : आज से शुरू चार धाम यात्रा, इतने बजे खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट… लेकिन अब श्रद्धालु नहीं कर पाएंगे ये काम, लगा सख्त प्रतिबंध

Kedarnath Dham Yatra 2026 / Image Source : X

Modified Date: April 22, 2026 / 06:30 am IST
Published Date: April 22, 2026 6:28 am IST
HIGHLIGHTS
  • बाबा केदारनाथ धाम के कपाट भव्य तरीके से खुले।
  • मंदिर को 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया।
  • पहली पूजा पीएम के नाम पर होगी।

नई दिल्ली : Kedarnath Dham Yatra देश के करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र और 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक, बाबा केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 8 बजे पूरे विधि-विधान के साथ खोल दिए जाएंगे। इस भव्य आयोजन के लिए मंदिर को 51 क्विंटल फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। कपाट खुलने के साक्षी बनने के लिए हजारों श्रद्धालु रात से ही लंबी कतारों में लगकर बाबा की पहली झलक का इंतजार कर रहे हैं।

पीएम मोदी के नाम होगी पहली पूजा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद केदारनाथ पहुंचकर भगवान की पहली पूजा करेंगे। परंपरा के अनुसार, मंदिर की पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर कराई जाएगी। Kedarnath Temple Opening News, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और मंदिर परिसर में ITBP, SDRF समेत अन्य सुरक्षा बल तैनात हैं।

मोबाइल ले जाने पर होगा प्रतिबंध

इस बार मंदिर समिति ने कुछ नए और सख्त नियम लागू किए हैं। मंदिर के 50-60 मीटर के दायरे में मोबाइल ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है ताकि भक्ति और शांति का माहौल बना रहे। हालांकि, फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए अलग से ‘फोटो जोन’ बनाए गए हैं। पूजा मंदिर के पूर्व द्वार से शुरू होगी और भक्तों को प्रसाद के रूप में बाबा की पवित्र भस्म प्रदान की जाएगी।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.