वॉशिंगटन। अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट पर मौजूद लोग उस वक्त हैरान गए जब एक महिला केवल बिकिनी (Bikini) में वहां पहुंची। कंधे पर बैग लटकाए ग्रीन कलर की बिकिनी में महिला केवल चहलकदमी करने नहीं गई थी, बल्कि उसे बाकायदा फ्लाइट पकड़नी थी।
read more: PF खातों में हुआ ये बड़ा बदलाव, केंद्रीय वित्त मंत्री ने लागू किया नए आय कर नियम, पढ़ें नोटिफिकेशन
सोशल मीडिया यूजर मजाकिया अंदाज में इस बात को लेकर महिला की तारीफ कर रहे हैं कि कम से कम उसने मास्क तो लगाया था, हालांकि, ये पता नहीं चल पाया है कि महिला कौन थी और कहां जा रही थी।
read more:महाराष्ट्र: महंगी कार मालिकों से धोखाधड़ी के मामले में दो गिरफ्तार
‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के अनुसार, जब महिला ग्रीन टू-पीस स्विमसूट में मियामी एयरपोर्ट पहुंची, तो लोगों की निगाहें उस पर ही टिक गईं, हालांकि, वो ऐसे रियेक्ट कर रही थी, जैसे उसने कुछ भी अजीब नहीं किया है, कंधे पर बैग लटकाए महिला बड़े आराम से एयरपोर्ट पर घूमती रही। इस दौरान वहां मौजूद किसी यात्री ने उसका वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।
बेटा-बेटी के साथ किला घूमने गई महिला रहस्यमय तरीके से लापता, पुलिस आधी रात से कर रही तलाश