अपने पति को खोने के दो दिन बाद ही शूट पर पहुंची ये एक्ट्रेस, वजह पूछने पर कही ये बात

इंटरव्यू में केतकी ने बताया कि उन्होंने अपने पति की मौत के दो दिन बाद ही काम शुरू कर दिया था,

अपने पति को खोने के दो दिन बाद ही शूट पर पहुंची ये एक्ट्रेस, वजह पूछने पर कही ये बात
Modified Date: December 19, 2022 / 12:53 pm IST
Published Date: December 19, 2022 4:15 am IST

एक्ट्रेस केतकी दवे ने 29 जुलाइ को अपने पति रसिक दवे को हमेशा के लिए खो दिया। रसिक भी एक एक्टर थे और कई टीवी सीरियल समेत गुजराती फिल्में भी कर चुके थे। चार सालों से गुर्दे की बीमारी लड़ने के बाद 65 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। जिससे पूरे परिवार में मातम छा गया। लेकिन पति को खोने के गम से उभरने से पहले ही केतकी काम पर लौट चुकी हैं।

Read More:रेल प्रशासन ने का बड़ा फैसला, इन ट्रेनों में लगाई जाएगी एक्स्ट्रा कोच, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

हाल ही में  दिए इंटरव्यू में केतकी ने बताया कि उन्होंने अपने पति की मौत के दो दिन बाद ही काम शुरू कर दिया था, उन्होंने पति की मौत का शोक मनाने के लिए छुट्टी नहीं ली। एक्ट्रेस का कहना है कि वो नहीं चाहती लोग उनके दुख का हिस्सा बनें। केतकी का कहना है कि लोगों को खुशी में शामिल किया जाना चाहिए।

Read More:ट्वीटर ने मानी यूजर का डाटा खतरे में, अब सफाई में कही ये बात

केतनी ने कहा कि वो ये सुनिश्चित करती हैं कि उनकी पर्सनल लाइफ का असल प्रोफेशनल लाइफ पर न पड़े। पहले भी ये खबर सामने आ चुकी है कि एक्ट्रेस बीमार होने के बावजूद भी काम पर आती हैं। उन्होंने कहा, “एक प्रोजेक्ट में केवल मैं ही शामिल नहीं होती। इसमें पूरी टीम शामिल है। शो पहले से बुक होते हैं और मैं नहीं चाहता कि मेरी वजह से किसी को परेशानी हो।”

Read More:भारतीय प्रवासियों को लेकर RSS का बड़ा बयान, कही ये बात


लेखक के बारे में