एक्ट्रेस ने महान क्रिकेटर शेन वॉर्न पर लगाया अश्लील मेसेजे भेजने का आरोप, टीवी स्टार ने वॉर्न को ‘सनकी’ बताया

इस टीवी स्टार ने महान क्रिकेटर शेन वॉर्न पर लगाया अश्लील मेसेजे भेजने का आरोप, महिल ने वॉर्न को 'सनकी' बताया

एक्ट्रेस ने महान क्रिकेटर शेन वॉर्न पर लगाया अश्लील मेसेजे भेजने का आरोप, टीवी स्टार ने वॉर्न को ‘सनकी’ बताया
Modified Date: November 29, 2022 / 12:42 am IST
Published Date: November 5, 2021 1:28 pm IST

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर शेन वॉर्न एक बार फिर विवादों में हैं। ऑस्ट्रेलिया की रियलटी टीवी स्टार जेसिका पावर ने उन पर अश्लील मेसेज भेजने का आरोप लगाया है। उन्होंने वॉर्न को ‘विक्षिप्त’ तक बता दिया है। इससे पहले भी शेन वॉर्न विवादों और चर्चाओं में रह चुके हैं।

जेसिका पावर ने कहा कि अब वह समझ सकती हैं कि क्यों वॉर्न बार-बार मुश्किलों में पड़ते हैं। जेसिका ने वॉर्न को सनकी तक कहा। उन्होंने कहा कि जब मैंने वॉर्न से कहा कि जो मेसेज आप भेज रहे हैं वह सही नहीं हैं तो वह असल में ‘एक्स-रेटेड’ मेसेज भेजने लगे।

read more:  गोवर्धन पूजा के दिन IPS रतन लाल डांगी ने कराया गाय का प्रसव, तस्वीरें ट्वीट कर बोले- ‘अंदर का किसान आज भी जिंदा है’

उन्होंने कहा, ‘यह काफी अजीब था जब उस सप्ताह शेन वॉर्न मेरे इनबॉक्स में मेसेज भेज रहे थे। वह एक सनकी इंसान हैं। कुछ चीजें जो वह मुझे भेज रहे थे, मेरी नजर में वे काफी गलत थीं। मैंने उन्हें थोड़ा बहुत रिप्लाई किया तो वह वाकई एक्स-रेटेड चीजें भेजने लगे। मुझे लगा, यह बहुत गलत है। कोई हैरानी की बात नहीं कि वह हर बार मुश्किल में कैसे फंस जाते हैं।’ पावर ने कहा, ‘मैंने कहा यह पागलपन है। मुझे लगा, ‘मुझे यकीन नहीं हो रहा कि तुम एक और मेसेज भेज रहे हो।”

read more: LIVE केदारनाथ मंदिर में PM मोदी ने की पूजा, महाकाल मंदिर में CM शिवराज ने किया रुद्राभिषेक..देखें

वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 300 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्हें दुनिया का महानतम लेग स्पिनर कहा जाता है। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 708 विकेट हैं। वहीं एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 293 विकेट लिए हैं।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com