Today Breaking News and Latest Updates 17 January 2026: विवादित बयान को लेकर घिरे विधायक फूल सिंह बरैया, अब खुद की सफाई में कह दी ये बड़ी बात, देखें वीडियो

Ads

Today Breaking News and Latest Updates 17 January 2026: विवादित बयान को लेकर घिरे विधायक फूल सिंह बरैया, अब खुद की सफाई में कह दी ये बड़ी बात, देखें वीडियो

  •  
  • Publish Date - January 17, 2026 / 09:18 AM IST,
    Updated On - January 18, 2026 / 12:02 AM IST

Today Breaking and Latest Updates 17 January 2026

Today Breaking News and Latest Updates 17 January 2026: भोपाल: अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहने वाले भांडेर विधानसभा से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने महिलाओं को लेकर ऐसा बयान दिया है कि सियासी गलियारे में बवाल मच गया है। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी विधायक बरैया के बयान पर लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं (Phool Singh baraiya Controversy)। फूल सिंह बरैया का कहना है कि, रेप करने से मिलता है तीर्थ यात्रा का फल मिलता है। फूल सिंह बरैया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले में मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव का बयान भी सामने आया है।

वहीं अब इस मामले में कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का एक और बयान सामने आया है। इस बयान में कांग्रेस विधायक अपने विवादित बयान को लेकर सफाई देते हुए नजर आ रहे हैं।

Today Breaking News and Latest Updates 17 January 2026: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17 जनवरी और कल 18 जनवरी यानी दो दिनों के लिए को पश्चिम बंगाल और असम का दौरा करने जा रहे है। पीएम मोदी असम में वे हावड़ा और गुवाहाटी के बीच भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम मोदी चुनाव की दहलीज पर खड़े इस दोनों ही राज्यों में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना के लिए भूमि पूजन करेंगे।

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर (Vande Bharat Sleeper Inauguration)

Today Breaking News and Latest Updates 17 January 2026: एक आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री आज दोपहर लगभग 12.45 बजे पश्चिम बंगाल के मालदा शहर का दौरा करेंगे और मालदा रेलवे स्टेशन पर हावड़ा को गुवाहाटी (कामाख्या) से जोड़ने वाली भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री आज दोपहर करीब 1.45 बजे, वह मालदा में एक सार्वजनिक समारोह में राष्ट्र को समर्पित करेंगे और 3,250 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई रेल और सड़क अवसंरचना परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वही कल रविवार को दोपहर लगभग 3 बजे प्रधानमंत्री मोदी हुगली जिले के सिंगूर में लगभग 830 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, आधारशिला रखने और हरी झंडी दिखाने का कार्य करेंगे। गौरतलब है कि, पश्चिम बंगाल और असम में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होंगे।

Today Breaking News and Latest Updates 17 January 2026: वंदे भारत स्लीपर को लेकर जारी किये गये बयान में कहा गया है कि, इससे किफायती और विश्वसनीय लंबी दूरी की रेल कनेक्टिविटी में सुधार होगा। बयान में कहा गया है कि ये सेवाएं आम नागरिकों, छात्रों, प्रवासी श्रमिकों और व्यापारियों की आवागमन संबंधी जरूरतों को पूरा करेंगी, साथ ही अंतर-राज्यीय आर्थिक और सामाजिक संबंधों को मजबूत करेंगी। प्रधानमंत्री मोदी एलएचबी कोचों से सुसज्जित दो नई ट्रेन सेवा राधिकापुर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस और बालुरघाट-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे। ये ट्रेनें क्षेत्र के युवाओं, छात्रों और आईटी पेशेवरों को बेंगलुरु जैसे प्रमुख आईटी और रोजगार केंद्रों तक सीधी, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करेंगी।