LIVE NOW
Today Live Breaking News and Updates 11 August 2026: सीएम मोहन कैबिनेट की बैठक संपन्न, कई अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Ads

Today Live Breaking News and Updates 11 August 2026: सीएम मोहन कैबिनेट की बैठक संपन्न, कई अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी

  •  
  • Publish Date - August 11, 2026 / 08:53 AM IST,
    Updated On - August 11, 2026 / 01:25 PM IST

Today Live Breaking News and Updates 11 August 2026

 Today Live Breaking News and Updates 11 August 2026: भोपाल: मोहन कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई है। सीएम डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोकहित के कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई हैं। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दे रहे है।

देखें फैसलों की जानकारी

  • 14 अगस्त को विभाजन की विभिषिका दिवस पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें।
  • औघोगिक सुरक्षा बल खंडवा में गठित किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के सकारात्मक परिणाम आएं है।
  • कृषि वर्ष के रुप में ये पूरा वर्ष मनाया जा रहा है।
  • दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा हैं। जिसको 20 प्रतिशत तक ले जाने के प्रयास हम कर रहें हैं।
  • एविएशन में एमपी तेजी से आगे बढ़ रहा हैं।
  • एयर कनेक्टिविटी बढा़ने को लेकर लगातार काम किया जा रहा हैं।
  • भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रुप में विकसित कर रहे हैं भोपाल से विदिशा फोरलेन के प्रस्ताव को मंजूरी। 1700 करोड़ से ज्यादा की लागत से इस परियोजना को पूरा किया जाएगा।
  • सोयाबिन रिसर्च सेंटर के लिए भूमि आवंटन के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी।
  • सीहोर के इछावर में 20 हेक्टर भूमि इसके लिए आवंटित की है जो निशुल्क हैं।
  • रानी दुर्गावति पुरुस्कार और रानी अवंतिका बाई वीरता पुरुस्कार की राशि दो लाख की गई हैं।
  • देवास के पटाखा फेक्ट्री विस्फोट मामले में जांच के लिए एकल सदस्यी टीम का गठन किया गया हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

आज सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक मंत्रालय में शुरू हो गई है। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। साथ ही कई महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा होगी। भोपाल विदिशा फोरलेन मार्ग निर्माण कार्य प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। भोपाल मेट्रोपॉलिटन सिटी की तरफ कदम बढ़ाएगा। यह प्रोजेक्ट धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। सांची स्तूप, संग्रहालय, अशोक स्तम्भ, उदयगिरि की गुफाओं जैसे स्थल इस मार्ग पर मौजूद हैं।

 

लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने आज रांची बंद का ऐलान किया है। वहीं, प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग है कि भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ी की CBI जांच हो। राज्य सरकार मामले की CID जांच करा रही है और जांच ED को भी सौंपी गई है। हालांकि, CBI जांच की मांग पर अभी सहमति नहीं बनी है।

बता दें कि सोमवार को भी छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा। (JPSC JSSC Exam Controversy) सोमवार को छात्रों ने विधानसभा का घेराव किया था। इस दौरान पुलिस ने छात्रों को हटाने के लिए 2 से 3 बार लाठीचार्ज भी की। भीड़ को रोकने के लिए प्रशासन ने वाटर कैनन (पानी की बौछारों) और आंसू गैस का इस्तेमाल किया, लेकिन छात्र वहां से नहीं हटे और पुलिस के उसी पानी के नीचे हाथ उठाकर, गमछा लहराते हुए झूमकर नाचने लगे! इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प भी हुई। जिसें कुछ छात्रों के सिर पर चोट भी आई।

इन्हें भी पढ़ें:-