LIVE NOW
Today Live Breaking News and Updates 01 March 2026: ‘हमने अपने सर्वोच्च लीडर को खो दिया’, ईरानी सेना ने की खामेनेई की मौत की पुष्टि, बदले की तैयारी शुरू

Ads

Today Live Breaking News and Updates 01 March 2026: 'हमने अपने सर्वोच्च लीडर को खो दिया', ईरानी सेना ने की खामेनेई की मौत की पुष्टि

  •  
  • Publish Date - March 1, 2026 / 09:05 AM IST,
    Updated On - March 1, 2026 / 11:09 PM IST

Today Live Breaking News and Updates 01 March 2026

The liveblog has ended.

Today Live Breaking News and Updates 01 March 2026: ईरानी सरकारी मीडिया ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की 1 मार्च 2026 को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों में मौत हो गई। इस घोषणा के बाद ईरान सरकार ने देशभर में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक और सात दिनों के सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है। सरकारी एजेंसियों के मुताबिक 28 फरवरी 2026 की सुबह तेहरान स्थित खामेनेई के आवास और कार्यालय परिसर को निशाना बनाकर हमला किया गया था। शुरुआत में ईरान ने इन दावों को खारिज किया था लेकिन बाद में आधिकारिक बयान जारी कर 86 वर्षीय खामेनेई के “शहीद” होने की पुष्टि की गई।मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने दावा किया है कि हालिया सैन्य कार्रवाई में ईरान के कई शीर्ष सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई है। IDF के अनुसार, यह कार्रवाई ईरान की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करने के उद्देश्य से की गई थी। इजरायली दावों के मुताबिक, हमले में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर को मार गिराया गया। इसके अलावा ईरान के रक्षा मंत्री और रक्षा नवाचार एवं अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष के भी मारे जाने की बात कही गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के सर्वोच्च नेता अली खमेनेई के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और सैन्य ब्यूरो प्रमुख भी इस हमले में मारे गए हैं।

 

The liveblog has ended.