LPG Price Today 1 July 2026 | Photo Credit: AI
नई दिल्ली: LPG Price Today 1 July 2026 देश में महंगाई लगातार लोगों की जेब पर असर डाल रही है। रोजमर्रा की जरूरत की चीजों से लेकर पेट्रोल और डीजल तक की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ईंधन महंगा होने का असर अब खाने-पीने की चीजों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। मंहगाई की मार झेल रही जनता के लिए एक राहत बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, आज जुलाई महीने का पहला दिन है और आज एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (Commercial LPG Cylinder) में 183.50 रुपये तक की कटौती कर दी है।
LPG Cylinder Price इस फैसले से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत मिलेगी।हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (Gas Cylinder Price Today) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसके दाम पहले जैसे ही बने हुए हैं।
आपको बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैसे सिलेंडर की नई कीमत जारी करती है और जुलाई में कंपनी ने लोगों को बड़ी राहत दी है। बीते कुछ समय में मिडिल ईस्ट टेंशन के चलते कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में ताबड़तोड़ इजाफा किया गया था। अब 1 जुलाई 2026 को दिल्ली समेत अन्य शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट कम कर दिया गया है। बता दें कि साल 2026 में ये पहली बार है जबकि तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटाए हैं।