Thana Incharge Suspend News || Image- AI generated File
जमशेदपुर: बहुचर्चित डबल डाउन पब हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए जमशेदपुर के सीनियर पुलिस अधीक्षक (SSP) पीयूष पांडेय ने बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे को निलंबित कर दिया है। (Thana Incharge Suspend News) यह कार्रवाई हत्याकांड के मामले में पुलिस की लापरवाही और जांच में सामने आई खामियों के बाद की गई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पूरा मामला बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के डीडी पब के बाहर दो युवकों पर चाकू से हुए हमले का है। हमले में हिमांशु सिंह की मौत हो गई थी, जबकि प्रत्युष कुमार गंभीर रूप से घायल हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों युवक आदित्यपुर के रहने वाले हैं। घटना के बाद विभागीय समीक्षा के आधार पर थाना प्रभारी को हटाते हुए पुलिस निरीक्षक निरंजन कुमार को बिष्टुपुर थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही पुलिस विभाग में अन्य प्रशासनिक फेरबदल भी किए गए हैं। कुमार सारयू आनंद को बर्मामाइंस थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि मोहम्मद कुद्दूस को गोलमुरी ट्रैफिक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
डीडी पब हत्याकांड में यह दूसरी बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई है। इससे पहले एसएसपी ने घटना के समय ड्यूटी पर तैनात गश्ती दल के तीन पुलिसकर्मियों को भी निलंबित किया था। (Thana Incharge Suspend News) निलंबित पुलिसकर्मियों में एएसआई रतन कुमार दास, एएसआई राजेश कुमार रंजन और कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच तेजी से जारी है। जांच के दौरान यदि किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही अथवा संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उप्र : सहारनपुर में माल ढुलाई लिफ्ट की चपेट में आने से रेस्तरां मालिक की मौत
कॉजपा का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी, दीपके ने समर्थकों के प्रवेश पर पाबंदी का आरोप लगाया
अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने मैरीलैंड में आईएनएस सुदर्शिनी का दौरा किया
दिल्ली हवाईअड्डे के शौचालय के फ्लश में 1.47 करोड़ रुपये का सोना छिपाने वाला यात्री गिरफ्तार
दक्षिण अफ्रीका में अवैध आव्रजन के खिलाफ प्रदर्शन : सरकार ने बड़े पैमाने पर सुरक्षा कर्मी तैनात किये