LIVE NOW
Today Live Breaking News and Updates 1 May 2026: एक दूसरे से लिपटा हुआ मिला मां और बेटे का शव, जबलपुर के बरगी डैम हादसे में अब तक इतने लोगों की मौत

Ads

Today Live Breaking News and Updates 1 May 2026: एक दूसरे से लिपटा हुआ मिला मां और बेटे का शव, जबलपुर के बरगी डैम हादसे में अब तक इतने लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 1, 2026 / 09:11 AM IST,
    Updated On - May 1, 2026 / 10:42 AM IST

Today Live Breaking News and Updates 1 May 2026

जबलपुर: Today Live Breaking News and Updates 1 May April 2026 जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज़ हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर दिया है। हादसे के बाद सामने आई सबसे दर्दनाक तस्वीरों में एक माँ और बेटे के आपस में लिपटे हुए शव मिले हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, 9 मृतकों में 8 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। SDRF, NDRF और भारतीय सेना की संयुक्त टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं और लापता लोगों की तलाश जारी है।

Bargi Boat Accidnet: पर्यटकों से भरा क्रूज़ अचानक पलटा

Today Live Breaking News and Updates 1 May April 2026 हादसा गुरुवार शाम उस समय हुआ जब नर्मदा नदी पर बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज़ अचानक आई तेज आंधी और खराब मौसम के कारण पलट गया और डूब गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, तेज हवाओं के चलते क्रूज़ में पानी भर गया और कुछ ही मिनटों में स्थिति बेकाबू हो गई। हादसे के तुरंत बाद SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन रुक-रुककर हो रही बारिश और खराब मौसम ने राहत कार्य में बाधा पैदा की।

घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत सक्रियता दिखाई है

घटना के बाद प्रशासन और सरकार ने तुरंत सक्रियता दिखाई है। पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी मौके पर पहुंचे और स्पष्ट किया कि जब तक सभी लापता लोगों का पता नहीं चल जाता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा। उन्होंने क्रूज़ के अनफिट होने के आरोपों को खारिज करते हुए उच्च स्तरीय जांच की बात कही है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और प्रशासन हर संभव प्रयास में जुटा हुआ है कि लापता लोगों को जल्द से जल्द खोजा जा सके।

सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

हादसे को लेकर सीएम मोहन यादव ने गहरा दुख जताया है। सीएम मोहन ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ‘आज जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह जी, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। त्वरित बचाव कार्य से 15 नागरिकों को सकुशल बचा लिया गया है। जो लापता हैं, उन्हें जल्द से जल्द ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूर्ण संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है।’

इन्हें भी पढ़ें:-