Reported By: Akash rao madne
,CD Raid in CG BJP Leader House: छत्तीसगढ़ के कद्दावर भाजपा नेता के घर पर ईडी का छापा, जानिए किस मामले को लेकर अधिकारियों सुबह-सुबह खटखटाया दरवाजा / Image: IBC24
दुर्ग: ED Raid in CG BJP Leader House: भारतमाला प्रोजेक्ट में हुए घोटाले को लेकर छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है। ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई की इस कड़ी में ईडी ने आज दुर्ग के अमर बिल्डकॉन के मालिक चर्तुभुज राठी के ठिकानों पर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि चर्तुभुज राठी के महेश कॉलोनी स्थित ऑफिस में ईडी की टीम ने सुबह से दबिश दी है। यहां ईडी के अधिकारी दस्तावेजों, कम्प्युटर सहित अन्य सामानों की जांच कर रहे हैं। बता दें कि चर्तुभुज राठी भाजपा नेता हैं और अमर इंफ्रा ग्रुप में 6 से अधिक फर्म संचालित हैं। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि चर्तुभुज राठी के घर किस मामले को लेकर दबिश दी गई है।
ED Raid in CG BJP Leader House वहीं, इससे पहले भारतमाला प्रोजेक्ट को ही लेकर ईडी की टीम ने कुरुद, अभनपुर में कई ठिकानों पर दबिश दी थी। भारतमाला परियोजना में कथित घोटाले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई रायपुर, अभनपुर, धमतरी और कुरुद में कुल 8 स्थानों पर की गई थी। ED की जांच में जमीन अधिग्रहण मुआवजा प्रक्रिया में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। छापेमारी के दौरान एजेंसी ने 66.9 लाख रुपए नकद और 37 किलो से अधिक चांदी जब्त की गई। इसके अलावा कई डिजिटल डिवाइस और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए गए है।
ईडी की टीम ने सुरक्षा बल के जावनों के साथ रोशन चंद्राकर और भूपेंद्र चंद्राकर के निवास मे दबिश दी। दोनों पर भारतमाला प्रोजेक्ट में गलत तरीके से मुआवजा लेने के आरोप है। रोशन चंद्राकार पूर्व मे केंद्रीय जेल मे बंद थे, जो बेल पर बाहर आये है। रोशन चंद्राकर पर 140 करोड़ रुपये के कष्टम मिलिंग घोटाले के आरोपी है।
दूसरी ओर ईओडब्ल्यू के 10 अधिकारियों ने भूपेंद्र चंद्राकर के ठिकानों पर दबिश दी थी। 10 अधिकारियों की टीम ने भूपेंद्र चंद्राकर सरोजनी चौक स्थित घर पर दबिश दी। भूपेंद्र चंंद्राकर पर आरोप है कि भारतमाला प्रोजेक्ट में कुरुद, अभनपुर, पाटन, राजनांदगांव समेत कई तहसीलों में गड़बड़ी की है। दुर्ग, पाटन, देवादा (राजनांदगांव) और मगरलोड में भी भूपेंद्र पर करीबियों को मुनाफा पहुंचाने का आरोप है।