हुंदै मोटर इंडिया की घरेलू बिक्री अप्रैल में 17 प्रतिशत बढ़कर 51,902 इकाई

Ads

हुंदै मोटर इंडिया की घरेलू बिक्री अप्रैल में 17 प्रतिशत बढ़कर 51,902 इकाई

  •  
  • Publish Date - May 1, 2026 / 10:48 AM IST,
    Updated On - May 1, 2026 / 10:48 AM IST

नयी दिल्ली, एक मई (भाषा) हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड की अप्रैल में घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर 51,902 इकाई हो गई।

कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि उसकी स्थापना के बाद से अप्रैल महीने में यह उसकी अब तक की सबसे अधिक घरेलू बिक्री है।

अप्रैल 2026 में कंपनी का निर्यात 13,708 इकाई रहा।

वाहन विनिर्माता कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तरुण गर्ग ने कहा, ‘‘ हमने नए वित्त वर्ष की शुरुआत मजबूती के साथ की है और पिछले महीनों की गति को अप्रैल 2026 में भी बनाए रखा है।’’

कंपनी की कॉम्पैक्ट एसयूवी हुंदै वेन्यू ने अप्रैल 2026 में 12,420 इकाइयों की अब तक की सबसे अधिक मासिक घरेलू बिक्री दर्ज की।

भाषा निहारिका

निहारिका