LIVE NOW

Today Live Breaking News and Updates 12 April 2026: इस्लामाबाद में वार्ता, दोनों देशों के बीच नहीं बनी बात, क्या फिर भड़केगी अमेरिका-ईरान की जंग?

Today Live Breaking News and Updates 12 April 2026: इस्लामाबाद में वार्ता, दोनों देशों के बीच नहीं बनी बात, क्या फिर भड़केगी अमेरिका-ईरान की जंग?

Today Live Breaking News and Updates 12 April 2026: इस्लामाबाद में वार्ता, दोनों देशों के बीच नहीं बनी बात, क्या फिर भड़केगी अमेरिका-ईरान की जंग?

Today Live Breaking News and Updates 12 April 2026

Modified Date: April 12, 2026 / 09:36 am IST
Published Date: April 12, 2026 9:02 am IST

Today Live Breaking News and Updates 12 April 2026 पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही अहम वार्ता को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ईरानी मीडिया के हवाले से दावा किया गया है कि ताजा दौर की बातचीत बिना किसी ठोस नतीजे के खत्म हो गई।

Iran vs Israel: हार्मुज समेत कई मुद्दों पर असहमति: ईरानी मीडिया

रिपोर्ट्स के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य समेत कई रणनीतिक मुद्दों पर दोनों देशों के बीच गहरे मतभेद बने हुए हैं। खासतौर पर अमेरिका की शर्तों को लेकर ईरान ने नाराजगी जताई है और कहा है कि वॉशिंगटन अपनी मांगें थोपने की कोशिश कर रहा है, जिसके चलते बातचीत आगे नहीं बढ़ पाई।

दोनों देशों के बीच नहीं बनी बात

हालांकि इस गतिरोध के बीच यह भी स्पष्ट किया गया है कि बातचीत पूरी तरह खत्म नहीं हुई है और आगे भी वार्ता जारी रखने की संभावना बनी हुई है। इससे पहले दोनों देशों के बीच करीब 15 से 21 घंटे तक लंबी चर्चा हो चुकी है, जिसमें अब तकनीकी और परमाणु कार्यक्रम से जुड़े मुद्दों पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। ईरान ने संकेत दिए हैं कि मतभेद जरूर हैं, लेकिन संवाद का रास्ता अभी खुला हुआ है।

अमेरिकी मंत्री का बयान आया सामने

अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance ने भी माना कि अब तक किसी समझौते पर सहमति नहीं बन पाई है। उन्होंने कहा कि ईरान ने अमेरिका की कई अहम शर्तों को स्वीकार नहीं किया है, जिससे बातचीत अटक गई है। वेंस ने दोहराया कि अमेरिका का प्राथमिक उद्देश्य यही है कि ईरान किसी भी स्थिति में परमाणु हथियार हासिल न कर सके। वहीं Donald Trump ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अगर वार्ता विफल होती है तो सैन्य कार्रवाई भी विकल्प के तौर पर मौजूद है।

इन्हें भी पढ़े:-


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।