Today Live Breaking News and Updates 13 May 2026: रायपुर में IPL में की धूम, RCB और KKR के बीच जारी है मुकाबला

Ads

Today Live Breaking News and Updates 13 May 2026: रायपुर में IPL में की धूम, RCB और KKR के बीच जारी है मुकाबला

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 08:52 AM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 10:03 PM IST

Today Live Breaking News and Updates 13 May 2026

Today Live Breaking News and Updates 13 May 2026  नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें इस साल 15 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। इस बार सीबीएसई 12वीं का कुल पास प्रतिशत 85.20% रहा है, जो छात्रों की कड़ी मेहनत को दर्शाता है। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ मोबाइल पर ‘उमंग एप’ के जरिए भी बेहद आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

Today Live Breaking News and Updates 13 May 2026  नई दिल्ली: Sonia Gandhi Health Update कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, सोनिया गांधी को गुरुग्राम के मेदांता अस्पाल में भर्ती (Sonia Gandhi Admitted to Hospital) कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक छोटी सर्जरी के लिए भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी सूत्रों के हवाले से एएनआई न्यूज एजेंसी ने दी है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि सर्जरी क्यों होनी है और उन्हें क्या समस्या हो रही थी।