बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

Ads

बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

  •  
  • Publish Date - July 14, 2026 / 09:44 AM IST,
    Updated On - July 14, 2026 / 09:44 AM IST

बिजनौर (उप्र), 14 जुलाई (भाषा) बिजनौर जिले की एक अदालत ने सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के जुर्म में एक व्यक्ति को 20 साल की सजा सुनायी है।

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता भालेन्द्र राठौड़ ने मंगलवार को बताया कि 10 मार्च 2024 को बिजनौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के निवासी ने शिकायत दर्ज कराई जिसमें आरोप लगाया गया कि उसकी सात साल की बेटी बकरी चराने के लिये बाग में गयी थी तभी आरोपी दिलीप शाह उसे गन्ने के खेत में ले गया और उससे दुष्कर्म किया।

विशेष न्यायाधीश कल्पना पांडेय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सोमवार को शाह को दोषी करार देते हुए उसे 20 साल की सजा सुनायी।

भाषा सं. सलीम शोभना

शोभना