Today Live Breaking News and Updates 14 May 2026: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा के नतीजे घोषित, 10वीं में 18,578, तो 12वीं में 24,823 छात्रों ने मारी बाजी

Ads

Today Live Breaking News and Updates 14 May 2026: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा के नतीजे घोषित, 10वीं में 18,578, तो 12वीं में 24,823 छात्रों ने मारी बाजी

  •  
  • Publish Date - May 14, 2026 / 08:57 AM IST,
    Updated On - May 14, 2026 / 11:09 PM IST

Today Live Breaking News and Updates 14 May 2026

रायपुर प्रदेश के स्कूल शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (CGSOS) की हाई स्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा वर्ष 2026 का मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। (Chhattisgarh State Open School Result 2026) इस साल 12वीं का कुल परीक्षा परिणाम 71 प्रतिशत जबकि 10वीं का रिजल्ट 58.39 प्रतिशत रहा।

जानें किस परीक्षा में कितने परीक्षार्थी हुए थे शामिल

हायर सेकंडरी परीक्षा में कुल 34,961 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 24,823 छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए। वहीं 10वीं परीक्षा में 31,813 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 18,578 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।

Today Live Breaking News and Updates 14 May 2026 देशभर में एक बार फिर मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तीसरे चरण का ऐलान हो चुका है (Special Intensive Review)। चुनाव आयोग ने 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में SIR की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर देश के लगभग सभी हिस्सों में यह प्रक्रिया लागू हो जाएगी।