CLOSED

Today Live Breaking News and Updates 22 May 2026: जल्द खुलेगा ट्विशा शर्मा की मौत का राज, हाईकोर्ट ने दोबारा दी पोस्टमार्टम की इजाजत

Today Live Breaking News and Updates 22 May 2026: जल्द खुलेगा ट्विशा शर्मा की मौत का राज, हाईकोर्ट ने दोबारा दी पोस्टमार्टम की इजाजत

Today Live Breaking News and Updates 22 May 2026: जल्द खुलेगा ट्विशा शर्मा की मौत का राज, हाईकोर्ट ने दोबारा दी पोस्टमार्टम की इजाजत

Today Live Breaking News and Updates 22 May 2026

Modified Date: June 23, 2026 / 10:32 am IST
Published Date: May 22, 2026 9:03 am IST

Today Live Breaking News and Updates 22 May 2026: ट्विशा शर्मा मौत मामले में अब नया मोड़ सामने आया है, हाई कोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने ट्विशा शर्मा की बॉडी को एम्स भोपाल में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए है। आपको बता दें 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा के परिजनों ने उनके ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। वहीं, सिंह परिवार का कहना है कि ट्विशा नशीले पदार्थों की आदी थीं। पुलिस ने समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा दहेज निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

 

गृह विभाग ने दी सीबीआई जाँच की अनुमति

आपको बता दें की ट्विशा (Twisha Sharma Repostmortem Update) की मौत के मामले में लगातार उठ रही सीबीआई जांच की मांग के बीच भोपाल गृह विभाग ने आखिरकार 10 दिनों के बाद इसके लिए अपनी आधिकारिक सहमति दे दी है। इस पूरे मामले में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भी हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से स्वत: संज्ञान लेने की अपील की थी। अब गृह विभाग ने पत्र जारी कर इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की स्वीकृति दे दी है।

क्या है पूरा मामला?

नोएडा निवासी 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma Repostmortem Update) ने दिसंबर 2025 में भोपाल निवासी अधिवक्ता समर्थ सिंह से विवाह किया था। समर्थ सिंह पूर्व जज गिरिबाला सिंह के बेटे हैं। 12 मई को ट्विशा की भोपाल के बागमुगालिया एक्सटेंशन स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

ट्विशा के परिजन अब तक अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं हुए हैं। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट संदिग्ध है और मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है। पुलिस ने पति समर्थ सिंह पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है, जबकि गिरिबाला सिंह को जिला अदालत से अग्रिम जमानत मिल चुकी है। अब परिजन उनकी जमानत रद्द कराने और दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर हाईकोर्ट पहुंचे थे। वहीं, आज हाई कोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम की अनुमति दे दी है।

 

ये भी पढ़ें

The liveblog has ended.

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।