LIVE NOW
Today Live Breaking News and Updates 25 August 2026: संत समाज की अयोध्या में बड़ी बैठक, दान चोरी केस की CBI जांच की मांग

Ads

Today Live Breaking News and Updates 25 August 2026: संत समाज की अयोध्या में बड़ी बैठक, दान चोरी केस की CBI जांच की मांग

  •  
  • Publish Date - August 25, 2026 / 09:20 AM IST,
    Updated On - August 25, 2026 / 09:21 AM IST

Today Live Breaking News and Updates 25 August 2026

Today Live Breaking News and Updates 25 August 2026 राम मंदिर दान चोरी के मामले की जांच को लेकर संतों ने आज बड़ी बैठक बुलाई है। इस पूरे विवाद को लेकर संत समाज में हलचल तेज हो गई है। उन्होंने मांग की है कि राम मंदिर ट्रस्ट के पूर् महासचिव चंपत राय की नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट होना चाहिए और साथ ही इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। संत समाज की बैठक के लिए कंप्यूटर बाबा समेत कई साधु-संत अयोध्या में जुटेंगे। ट्रस्ट पदाधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की जा रही है। ​

संतों ने चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ कार्रवाई की डिमांड की है। ​संतों ने आरोप लगाया है कि एसआईटी ने इस पूरे मामले में छोटे आरोपियों पर कार्रवाई की है और बड़े लोगों को छोड़ा है। ​आज सुबह 10:30 बजे संत समाज की बैठक होने वाली है, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। ​संत रामलला के दर्शन कर कथित विवाद को लेकर भगवान राम से क्षमा भी मांगेंगे।