(Gold Rate Today 25 August 2026/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Gold Rate Today 25 August 2026: सोना-चांदी खरीदने (Gold Silver Prices) वालों के लिए 25 अगस्त के भाव खास हैं। दिल्ली के घरेलू बाजार में सोने की कीमतें (Gold Rate Today) मजबूत बनी हुई हैं, जबकि चांदी के दाम में थोड़ी नरमी आई है। 24 कैरेट सोना 1,64,130 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,50,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price Today) 16,413 रुपये प्रति ग्राम और 1,64,130 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोना 15,046 रुपये प्रति ग्राम और 1,50,460 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 18 कैरेट सोने का भाव 12,309 रुपये प्रति ग्राम यानी करीब 1,23,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने में 91.6 फीसदी शुद्धता होती है और आभूषणों में इसका इस्तेमाल आम है।
| शहर | 24 कैरेट गोल्ड का भाव | 22 कैरेट गोल्ड का भाव | 18 कैरेट गोल्ड का भाव |
| Delhi Gold Rate Today | ₹ 1,64,130 | ₹ 1,50,460 | ₹ 1,23,090 |
| Mumbai Gold Rate Today | ₹ 1,63,980 | ₹ 1,50,310 | ₹ 1,22,940 |
| Kolkata Gold Rate Today | ₹ 1,63,980 | ₹ 1,50,310 | ₹ 1,22,940 |
| Chennai Gold Rate Today | ₹ 1,63,980 | ₹ 1,50,310 | ₹ 1,28,010 |
| Bengaluru Gold Rate Today | ₹ 1,63,980 | ₹ 1,50,310 | ₹ 1,22,940 |
| Hyderabad Gold Rate Today | ₹ 1,63,980 | ₹ 1,50,310 | ₹ 1,22,940 |
| Lucknow Gold Rate Today | ₹ 1,64,130 | ₹ 1,50,460 | ₹ 1,23,090 |
| Bhopal Rate Today | ₹ 1,64,030 | ₹ 1,50,360 | ₹ 1,22,990 |
| Raipur Gold Rate Today | ₹ 1,63,980 | ₹ 1,50,310 | ₹ 1,22,940 |
| Ahmedabad Gold Rate Today | ₹ 1,64,030 | ₹ 1,50,360 | ₹ 1,22,990 |
दिल्ली में 25 अगस्त को चांदी करीब 259 रुपये प्रति ग्राम के भाव पर है। इस हिसाब से 10 ग्राम चांदी 2,599 रुपये, 100 ग्राम 25,990 रुपये और एक किलो चांदी (Silver Price Today) करीब 2,59,900 रुपये की पड़ रही है। पिछले दिन के मुकाबले चांदी के भाव में करीब 100 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में गिरावट से सोने को सहारा मिल रहा है। 24 अगस्त को वैश्विक बाजार में सोना तीन महीने से ज्यादा के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था। अब निवेशकों की नजर अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के अगले फैसलों पर है। आर्थिक और भू-राजनीतिक अनिश्चितता भी सोने की मांग बढ़ा रही है।
| दिनांक | 24 कैरेट | 24K बदलाव | 22 कैरेट | 22K बदलाव |
| 25 अगस्त 2026 | ₹ 16,413 | ₹ 1 | ₹ 15,046 | ₹ 1 |
| 24 अगस्त 2026 | ₹ 16,412 | ₹ 88 | ₹ 15,045 | ₹ 80 |
| 23 अगस्त 2026 | ₹ 16,324 | ₹ 0 | ₹ 14,965 | ₹ 0 |
| 22 अगस्त 2026 | ₹ 16,324 | ₹ 152 | ₹ 14,965 | ₹ 140 |
| 21 अगस्त 2026 | ₹ 16,172 | ₹ 230 | ₹ 14,825 | ₹ 210 |
| 20 अगस्त 2026 | ₹ 15,942 | ₹ 430 | ₹ 14,615 | ₹ 395 |
| 19 अगस्त 2026 | ₹ 15,512 | ₹ -92 | ₹ 14,220 | ₹ -85 |
| 18 अगस्त 2026 | ₹ 15,604 | ₹ 23 | ₹ 14,305 | ₹ 20 |
| 17 अगस्त 2026 | ₹ 15,581 | ₹ 53 | ₹ 14,285 | ₹ 50 |
| 16 अगस्त 2026 | ₹ 15,528 | ₹ 0 | ₹ 14,235 | ₹ 0 |
चांदी ने अगस्त में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। 1 अगस्त को दिल्ली में चांदी करीब 2.35 लाख रुपये प्रति किलो थी, जो 25 अगस्त तक बढ़कर करीब 2.60 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गई। यानी महीने की शुरुआत से इसमें लगभग 25,000 रुपये प्रति किलो की तेजी आई है। हालांकि, आज चांदी के भाव (Silver Rate Today) में हल्की गिरावट देखने को मिली है।