Kota Mid Day Meal News: स्कूल में अचानक बिगड़ी 25 से ज्यादा बच्चों की तबीयत, आनन फानन में अस्पताल पहुंचे शिक्षा मंत्री, बच्चों से की मुलाकात, जानिए क्या कहा?
Ads
Kota Mid Day Meal News: स्कूल में अचानक बिगड़ी 25 से ज्यादा बच्चों की तबीयत, आनन फानन में अस्पताल पहुंचे शिक्षा मंत्री, बच्चों से की मुलाकात, जानिए क्या कहा?
Publish Date - August 25, 2026 / 09:45 AM IST,
Updated On - August 25, 2026 / 10:23 AM IST
Kota Mid Day Meal News: स्कूल में खाना खाते ही बिगड़ी 25 से ज्यादा बच्चों की तबीयत, आनन फानन में अस्पताल पहुंचे शिक्षा मंत्री, बच्चों से की मुलाकात, जानिए क्या कहा? /image: ANI
HIGHLIGHTS
कोटा के सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद करीब 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ी
बच्चों को उल्टी, दस्त, चक्कर और सिरदर्द की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंचाया गया
स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अस्पताल पहुंचे, खाने और पानी के नमूनों की जांच की जाएगी
शिक्षा मंत्री ने बच्चों से की मुलाकात (Rajasthan Education News)
अस्पताल में बच्चों से मुलाक़ात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री मदन दिलावर ने कहा, “अभी मैं मेडिकल कॉलेज में हूँ। मैंने सभी बच्चों से मुलाक़ात की और सब ठीक हैं… उन्होंने बताया कि उन्हें उल्टी और चक्कर आ रहे थे। अब सब स्वस्थ हैं। यह जाँच का विषय है कि क्या हुआ और कैसे हुआ…”
#WATCH | Kota: Rajasthan Minister Madan Dilawar visits children hospitalised after mid-day meal incident.
He says, "Currently, I am at the medical college. I just met all the children, and everyone is fine… They told me that they experienced vomiting and felt dizzy. Now,… pic.twitter.com/pYSZQzhpZK
27 बच्चों की बिगड़ी तबीयत: जिला शिक्षा अधिकारी (Rajasthan School Children Sick)
Kota Mid Day Meal News वहीं इस मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी रूप सिंह मीणा ने बताया कि, “हमें सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ स्कूली छात्रों की तबीयत खराब हो गई है… बताया गया कि लगभग 27 बच्चे हैं जिन्हें चक्कर, उलटी, सिर दर्द की शिकायत है… मेडिकल कॉलेज में 4 बच्चों को भर्ती किया गया है और 10 बच्चों को ऑबजर्वेशन में रखा गया… हम देख रहे हैं कि किसी भी बच्चे की गंभीर स्थिति न हो… बच्चे अभी सामान्य हैं। हमें देखना होगा कि इस घटना के पीछे का कारण क्या रहा… हम पानी और खाने-पीने से जुड़ी सभी चीजों की जांच करेंगे…”
#WATCH | कोटा, राजस्थान | जिला शिक्षा अधिकारी रूप सिंह मीणा ने कोटा के पुनिया देवरी स्थित सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर बताया, "हमें सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ स्कूली छात्रों की तबीयत खराब हो गई है… बताया गया कि लगभग 27 बच्चे हैं… pic.twitter.com/oPMasbMoZK
खाने के बाद बिगड़ी तबीयत (Mid Day Meal Children Health)
Kota Mid Day Meal News बताया जाता है कि मिड-डे मील खाने के करीब दो घंटे बाद बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी। बच्चों को उल्टी, दस्त और चक्कर की शिकायत हुई, जिसके बाद शिक्षकों ने तत्काल उच्च अधिकारियों एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी को सूचना दी। बच्चों को अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू किया गया। स्कूल प्रभारी चंद्रप्रकाश मीणा के मुताबिक बच्चों ने उन्हें बताया कि कद्दू की सब्जी का स्वाद ठीक नहीं लग रहा था।