LIVE NOW
Today Live Breaking News and Updates 26 Feb 2026: सुपर-8 राउंड में भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच चेन्नई में ‘करो या मरो’ का मुकाबला.. टीम इंडिया ने दिया 257 रनों का लक्ष्य..

Ads

Today Live Breaking News and Updates 26 Feb 2026: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 256 रन बनाकर टी20 विश्व कप में नया रिकॉर्ड बनाया।

  •  
  • Publish Date - February 26, 2026 / 09:06 AM IST,
    Updated On - February 26, 2026 / 10:43 PM IST

Today Live Breaking News and Updates 26 Feb 2026

The liveblog has ended.

Today Live Breaking News and Updates 26 Feb 2026चेन्नई: भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 256 रन बनाए। यह टी20 विश्व कप में भारत का सर्वोच्च स्कोर बनाया। टीम ने इस तरह वैश्विक टूर्नामेंट में अपना 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। इस टूर्नामेंट में इससे पहले भारत का सबसे बड़ा टोटल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट पर 218 रन था।

भारत की पारी में आए 17 छक्के

भारत ने इस पारी में 17 छक्के लगाए जो टी20 विश्व कप की एक पारी में उनके द्वारा लगाए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के हैं। भारत ने इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2024 में लगाए 15 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। भारत मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक 63 छक्के लगा चुका है जो किसी एक टी20 विश्व कप में उसके द्वारा लगाए सबसे ज्यादा छक्के हैं। टीम ने 2024 में 61 छक्के लगाए थे। भारत से ज्यादा मौजूदा विश्व कप में वेस्टइंडीज ने छक्के लगाए हैं। वेस्टइंडीज की टीम अब तक 66 छक्के लगा चुकी है।

सभी छह बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 150+ के पार

टी20 विश्व कप में यह पहली बार हुआ है जब छह बल्लेबाजों ने 20+ रन बनाने की स्थिति में 150+ की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।
वहीं, भारतीय पारी में सिर्फ 26 डॉट गेंद रही जो विश्व कप में पूरे 20 ओवर की पारी में संयुक्त रूप से सबसे कम है।
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 2016 में वानखेड़े में इंग्लैंड के खिलाफ 26 डॉट गेंदें खेली थी।

अभिषेक-हार्दिक का चला बल्ला

Today Live Breaking News and Updates 26 Feb 2026भारत के लिए इस मैच में अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या ने अर्धशतक लगाए। अभिषेक पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे थे और उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे, लेकिन आखिरकार यह सलामी बल्लेबाज अपनी पुरानी लय में लौटने में सफल रहा। अभिषेक ने टी20 विश्व कप का अपना पहला पचासा लगाया। अभिषेक का बल्ला टी20 विश्व कप में खामोश था जिससे टीम प्रबंधन की चिंताएं बढ़ गई थी, लेकिन अब उन्होंने अर्धशतक लगाकर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। अभिषेक के बल्ले से छह टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों के बाद अर्धशतक निकला है। इससे पहले आखिरी बार उन्होंने 25 जनवरी 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में पचासा लगाया था। उस वक्त अभिषेक ने नाबाद 68 रन बनाए थे। अभिषेक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 30 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। वहीं, हार्दिक 23 गेंदों पर दो चौकों और चार छक्कों की मदद से 50 रन बनाकर नाबाद लौटे।

यहां Clcik कर देखें Live Score


Today Live Breaking News and Updates 26 Feb 2026: इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ जॉइंट प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,”मेरे और भारतीय प्रतिनिधिमंडल के गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए मैं प्रधानमंत्री नेतान्यहू का फिर से आभार करता हूं। 9 वर्ष पहले मुझे इज़राइल की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनने का सौभाग्य मिला था। एक बार फिर यहां आना मेरे लिए गर्व और भावुकता का क्षण है। कल मुझे इज़राइल की संसद को संबोधित करने का अवसर मिला, वहां मुझे स्पीकर ऑफ़ द नेसेट मेडल से सम्मानित किया गया… मैं इस सम्मान के लिए इज़राइल के स्पीकर, प्रधानमंत्री और यहां के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। इसे मैं 140 करोड़ भारतवासी और भारत-इज़राइल मित्रता को समर्पित करता हूं।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारे संबंध गहरे विश्वास, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं की मज़बूत आधारशिला पर स्थापित है… आज हमने अपनी समय परीक्षित साझेदारी को विशेष रणनीतिक साझेदारी का दर्जा देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह दोनों देशों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज की बैठक में हमने अपने सहयोग को नई दिशा और तेज गति देने पर चर्चा की। हमारा आर्थिक सहयोग, ग्रोथ, इनोवेशन और साझा समृद्धि का इंजन बना हुआ है। आपसी निवेश को बढ़ावा देने के लिए हमने पिछले वर्ष द्विपक्षीय निवेश समझौता अग्रीमेंट किया, हम जल्द ही पारस्परिक रूप से लाभकारी मुक्त व्यापार समझौता को अंतिम रूप देंगे। तकनीक हमारी भावी साझेदारी का केंद्र है, आज हमने क्रिटिकल एंड एमर्जिंग टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप स्थापित करने का निर्णय लिया है। इससे AI, क्वांटम और महत्वपूर्ण खनिज जैसे क्षेत्रों में सहयोग को गति मिलेगी…”

The liveblog has ended.