MP Ration News: त्योहार के बीच संकट में ग्रामीण! 6 महीने से सिर्फ पर्ची कट रही…नहीं मिल रहा राशन, अब ग्रामीणों ने सीएम से लगाई गुहार

Ads

MP Ration News: त्योहार के बीच संकट में ग्रामीण, 6 महीने से सिर्फ पर्ची कट रही...नहीं मिल रहा राशन, अब ग्रामीणों ने सीएम से लगाई गुहार

  • Reported By: Pavan Kaurav

    ,
  •  
  • Publish Date - August 26, 2026 / 03:23 PM IST,
    Updated On - August 26, 2026 / 03:34 PM IST

MP Ration News: त्योहार के बीच संकट में ग्रामीण, 6 महीने से सिर्फ पर्ची कट रही...नहीं मिल रहा राशन, अब ग्रामीणों ने सीएम से लगाई गुहार /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • ग्राम पंचायत सगोरिया के ग्रामीणों ने पिछले 6 महीनों से राशन नहीं मिलने का आरोप लगाया है
  • हर महीने राशन की पर्ची काटी जा रही है, लेकिन अनाज नहीं दिया जा रहा
  • त्योहारों के बीच ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है

नरसिंहपुरMP Ration News: MP के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा तहसील की ग्राम पंचायत सगोरिया से सरकारी राशन व्यवस्था (Ration Card News) पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले छह महीनों से राशन की पर्ची तो लगातार काटी जा रही है, लेकिन हितग्राहियों को अनाज नहीं दिया जा रहा। रक्षाबंधन और कजलियों के त्योहार पर राशन के लिए परेशान गरीब परिवारों ने अब मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।

त्योहार के बीच संकट में ग्रामीण (Narsinghpur Ration News)

MP Ration News हाथों में राशन की पर्ची… लेकिन घर में अनाज नहीं। सगोरिया पंचायत के इन ग्रामीणों की परेशानी पिछले छह महीने से खत्म होने का नाम नहीं ले रही। ग्रामीणों का आरोप है कि उचित मूल्य की दुकान पर हर महीने पर्ची काट दी जाती है, लेकिन राशन मांगने पर उन्हें टालमटोल कर वापस लौटा दिया जाता है। किसी के घर में बुजुर्ग हैं, तो कोई दिव्यांग है…ऐसे परिवारों के लिए सरकारी राशन ही बड़ा सहारा है। लेकिन राशन नहीं मिलने से त्योहार के मौके पर भी इन परिवारों के सामने चूल्हा जलाने का संकट खड़ा हो गया है।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार (Free Ration Scheme)

MP Government Ration राशन नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों ने अब सीधे मुख्यमंत्री (CM Mohan Yadav) से गुहार लगाई है। उनका सवाल है कि सरकार गरीबों तक मुफ्त राशन पहुंचाने की योजना चला रही है, तो फिर सगोरिया के हितग्राहियों को छह महीने से उनका हक क्यों नहीं मिल रहा? सवाल ये भी है कि हितग्राहियों की पर्चियां कटने के बावजूद राशन आखिर जा कहां रहा है? क्या जिम्मेदार अधिकारी पूरे मामले की जांच कर गरीबों को उनका हक दिलाएंगे? या फिर त्योहार भी इन परिवारों को राशन का इंतजार करते हुए ही गुजारना पड़ेगा? (MP Ration News)

ये भी पढ़ें

नरसिंहपुर के किस गांव में राशन नहीं मिलने का आरोप लगा है?

ग्रामीणों के अनुसार, यह मामला नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा तहसील स्थित ग्राम पंचायत सगोरिया का है।

ग्रामीण कितने समय से राशन नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं?

ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें लगातार पिछले छह महीनों से राशन नहीं मिला, जबकि हर महीने राशन की पर्ची काटी जा रही है।

ग्रामीणों ने किससे मदद की गुहार लगाई है?

राशन नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों ने मामले की जांच कराने और उन्हें उनका हक दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है।

क्या राशन की पर्ची कटने के बावजूद अनाज नहीं दिया गया?

ग्रामीणों का आरोप है कि उचित मूल्य की दुकान पर उनकी राशन पर्चियां लगातार काटी गईं, लेकिन उन्हें निर्धारित अनाज नहीं दिया गया।

इस मामले में आगे क्या कार्रवाई हो सकती है?

ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर संबंधित प्रशासन और खाद्य विभाग मामले की जांच कर सकते हैं। जांच के बाद ही राशन वितरण में किसी गड़बड़ी या अन्य कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।