Six bodies found in a Karnataka lake: हादसा या फिर कुछ और…यहां के झील में एक साथ मिले 6 लोगों के शव, मचा हड़कंप, सामने आया वीडियो

Ads

Six bodies found in a Karnataka lake: हादसा या फिर कुछ और...यहां के झील में एक साथ मिले 6 लोगों के शव, मचा हड़कंप, सामने आया वीडियो

  •  
  • Publish Date - August 26, 2026 / 02:51 PM IST,
    Updated On - August 26, 2026 / 02:51 PM IST

Six bodies found in a Karnataka lake: हादसा या फिर कुछ और...यहां के झील में एक साथ मिले 6 लोगों के शव, मचा हड़कंप, सामने आया वीडियो /image: X

HIGHLIGHTS
  • कर्नाटक के भूतनाल झील में एक साथ 6 लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया
  • मृतकों में 4 महिलाएं और 2 बच्चे बताए जा रहे हैं
  • आत्महत्या समेत सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है

विजयपुरा। Six bodies found in a Karnataka lake: कर्नाटक के विजयपुरा (Vijayapura Lake Bodies) में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब भूतनाल झील में 6 लोगों के शव तैरते मिले। बताया जा रहा है कि मृतकों में 4 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Six bodies found in a Karnataka lake इस मामले की जानकारी देते हुए ज़िला फ़ायर ऑफ़िसर शशीधर ने बताया, “हमें सूचना मिली थी कि यहाँ छह लोग झील में गिर गए हैं। जब हम झील पर पहुँचे, तो हमें छह शव तैरते हुए मिले। हमने शव पुलिस को सौंप दिए हैं। शव सड़-गल चुके हैं, लेकिन उनकी पहचान की जा सकती है।” (Karnataka Lake Incident)

सभी पहलुओं से जांच जारी (Bhutnal Lake News)

Karnataka Latest News पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है और मौत की वजह भी सामने नहीं आई है। पुलिस हादसा और आत्महत्या समेत सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि झील देखने आते समय वे फिसलकर झील में गिर गए होंगे।

 

ये भी पढ़ें

कर्नाटक में 6 शव कहां मिले हैं?

जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के विजयपुरा जिले की भूतनाल झील में 6 लोगों के शव मिले हैं।

मृतकों में कौन-कौन शामिल हैं?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों में 4 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं।

क्या मृतकों की पहचान हो गई है?

फिलहाल पुलिस के अनुसार, शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और आगे की जांच की जा रही है।

6 लोगों की मौत कैसे हुई?

मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस हादसा, आत्महत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

पुलिस ने मामले में क्या कार्रवाई की है?

पुलिस और फायर विभाग की टीम ने शवों को झील से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।