Today Live Breaking News and Updates 26 July 2026
Today Live Breaking News and Updates 26 July 2026 नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र संगठनों ने बिहार बंद का आह्वान किया था। इस प्रदर्शन में जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान अचानक पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हो गई। जिसके बाद अब पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तेज प्रताप यादव को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम पुलिस ने उन्हें पटना के सिटी सेंट्रल मॉल से हिरासत में लिया गया है। पुलिस द्वारा ले जाए जाने से पहले वाहन का दरवाजा पकड़े यादव ने कहा, ‘‘हम छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। जरूरत पड़ी तो मैं छात्रों के अधिकारों के लिए अपनी जान देने को भी तैयार हूं।’’