PM Modi Mann Ki Baat/Image Sourec: ANI
नई दिल्ली: PM Modi Mann Ki Baat आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड के माध्यम से देशवासियों को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे प्रसारित होगा, जिसे देशभर में रेडियो, डिजिटल प्लेटफॉर्म और विभिन्न सामुदायिक आयोजनों के जरिए सुना जाएगा।
PM Modi Mann Ki Baat इसके साथ ही एआईआर न्यूज़, डीडी न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी इसका सीधा प्रसारण होगा। हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद आकाशवाणी इस कार्यक्रम का प्रसारण विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भी करेगा।
आपको बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने 28 जून को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 135वें एपिसोड को संबोधित किया। इस विशेष संबोधन में उन्होंने साल के शुरुआती छह महीनों में देश द्वारा रक्षा, विमानन, खेल और पर्यावरण के क्षेत्रों में हासिल की गई बड़ी उपलब्धियों को सामने रखा। पीएम मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की बढ़ती आत्मनिर्भरता की सराहना करते हुए इसे जन-भागीदारी की ताकत का एक बेहतरीन उदाहरण बताया।